सहरसा में रोजगार मेला, 3 हजार पदों पर मांगे आवेदन:27 कंपनियों ने किया चयन, जिला स्कूल परिसर में युवाओं की भीड़; 2 हजार ने भरे फॉर्म

सहरसा में रोजगार मेला, 3 हजार पदों पर मांगे आवेदन:27 कंपनियों ने किया चयन, जिला स्कूल परिसर में युवाओं की भीड़; 2 हजार ने भरे फॉर्म

सहरसा के जिला स्कूल परिसर में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। राज्य सरकार के निर्देश पर आयोजित इस मेले का उद्देश्य बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। रोजगार मेले में 27 कंपनियों ने हिस्सा लिया और करीब तीन हजार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए गए। 12 हजार से 40 हजार रुपये तक वेतन का अवसर जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने कहा कि रोजगार मेला बेरोजगार युवाओं के लिए बेहतर अवसर लेकर आया है। एक स्थान पर कई कंपनियां अलग-अलग पदों को योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पद और योग्यता के आधार पर चयनित युवाओं को 12 हजार रुपये से लेकर 30-40 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है। उन्होंने युवाओं से रोजगार मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। 35 कंपनियों को किया गया था आमंत्रित सहायक निदेशक अमित कुमार ने बताया कि रोजगार मेले के लिए देशभर की 35 कंपनियों को आमंत्रित किया गया था। इनमें से 27 कंपनियां मौके पर पहुंचीं और भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुईं। मेले में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियों ने पहुंचकर अपनी योग्यता और पसंद के अनुसार विभिन्न कंपनियों में आवेदन किया। करीब दो हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा किए हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद होगा चयन अधिकारियों के अनुसार ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद करीब एक हजार अभ्यर्थियों के चयन की संभावना है। रोजगार मेले में महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी रही और उन्होंने विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया। महिलाओं को भी रोजगार की उम्मीद गांधी पथ मोहल्ला निवासी कुमारी रानी ने बताया कि सरकार की ओर से आयोजित यह मेला महिलाओं के लिए भी बेहतर अवसर लेकर आया है। उन्होंने कहा कि घर की जिम्मेदारियों के साथ बाहर काम करने की इच्छुक महिलाओं को यहां नौकरी के अवसर मिल रहे हैं। रानी ने ग्रुप लोन ट्रांजैक्शन कलेक्शन पद के लिए आवेदन किया है। बैंक एग्जीक्यूटिव पद के लिए आवेदन मीर टोला निवासी फात्मा प्रवीण भी रोजगार की तलाश में मेले में पहुंचीं। उन्होंने बैंक एग्जीक्यूटिव पद के लिए आवेदन किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि चयन प्रक्रिया में सफलता मिलने पर उन्हें रोजगार का अवसर मिलेगा। सहरसा के जिला स्कूल परिसर में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। राज्य सरकार के निर्देश पर आयोजित इस मेले का उद्देश्य बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। रोजगार मेले में 27 कंपनियों ने हिस्सा लिया और करीब तीन हजार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए गए। 12 हजार से 40 हजार रुपये तक वेतन का अवसर जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने कहा कि रोजगार मेला बेरोजगार युवाओं के लिए बेहतर अवसर लेकर आया है। एक स्थान पर कई कंपनियां अलग-अलग पदों को योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पद और योग्यता के आधार पर चयनित युवाओं को 12 हजार रुपये से लेकर 30-40 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है। उन्होंने युवाओं से रोजगार मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। 35 कंपनियों को किया गया था आमंत्रित सहायक निदेशक अमित कुमार ने बताया कि रोजगार मेले के लिए देशभर की 35 कंपनियों को आमंत्रित किया गया था। इनमें से 27 कंपनियां मौके पर पहुंचीं और भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुईं। मेले में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियों ने पहुंचकर अपनी योग्यता और पसंद के अनुसार विभिन्न कंपनियों में आवेदन किया। करीब दो हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा किए हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद होगा चयन अधिकारियों के अनुसार ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद करीब एक हजार अभ्यर्थियों के चयन की संभावना है। रोजगार मेले में महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी रही और उन्होंने विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया। महिलाओं को भी रोजगार की उम्मीद गांधी पथ मोहल्ला निवासी कुमारी रानी ने बताया कि सरकार की ओर से आयोजित यह मेला महिलाओं के लिए भी बेहतर अवसर लेकर आया है। उन्होंने कहा कि घर की जिम्मेदारियों के साथ बाहर काम करने की इच्छुक महिलाओं को यहां नौकरी के अवसर मिल रहे हैं। रानी ने ग्रुप लोन ट्रांजैक्शन कलेक्शन पद के लिए आवेदन किया है। बैंक एग्जीक्यूटिव पद के लिए आवेदन मीर टोला निवासी फात्मा प्रवीण भी रोजगार की तलाश में मेले में पहुंचीं। उन्होंने बैंक एग्जीक्यूटिव पद के लिए आवेदन किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि चयन प्रक्रिया में सफलता मिलने पर उन्हें रोजगार का अवसर मिलेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *