खंडिया तालाब में हजारों मछलियां मरी:जहरीला पदार्थ डालने से पीने लायक नहीं रहा पानी, सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका

खंडिया तालाब में हजारों मछलियां मरी:जहरीला पदार्थ डालने से पीने लायक नहीं रहा पानी, सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका

झालावाड़ शहर के खंडिया तालाब में अज्ञात लोगों ने जहरीला पदार्थ डाल दिया है। इसके कारण बड़ी संख्या में मछलियां और अन्य जलीय जीव मर गए हैं। तालाब का पानी भी पीने लायक नहीं रहा, जिससे पेयजल सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका है। मछली पालन से जुड़े लोगों ने झालावाड़ थानाधिकारी को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि खंडिया तालाब को मत्स्य विभाग से ठेके पर लेकर मछली पालन किया जा रहा था। मछली पालन और विभागीय कार्रवाई पर करीब 10 से 12 लाख रुपए खर्च किए गए थे। तालाब की सतह पर मृत मछलियों के लगे ढेर
मत्स्य विभाग को 7 लाख 36 हजार 375 रुपए की टेंडर राशि जमा कराई गई थी। सुरक्षा और दूसरे खर्चों को मिलाकर अब तक करीब 20 से 25 लाख रुपए खर्च होने का दावा किया गया है। अज्ञात लोगों के जहरीला पदार्थ डालने से मछलियों और दूसरे जलीय जीवों की मौत हो गई। तालाब की सतह पर मृत मछलियां तैरती हुई दिखाई दे रही हैं। इससे मछली पालकों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। मछली पालकों का कहना है कि तालाब का बीमा भी नहीं है। इस घटना से उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन से मुआवजे की मांग
इसी तालाब से आमजन को पानी की सप्लाई भी होती है, जिससे पानी की गुणवत्ता को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। मछली पालकों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। उन्होंने अगली किस्त में राहत देने और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच करने की भी मांग की है। उन्होंने जहरीला पदार्थ डालने वालों की पहचान कर गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। करीब 2 दिन से खंडिया तालाब के पास से गुजरने वाले लोगों को अजीब बदबू आ रही थी। आज सुबह तालाब में देखा गया तो बड़ी संख्या में छोटी और बड़ी मछलियां मृत अवस्था में किनारे पर पड़ी मिलीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *