पटना- गांधी मैदान में दही-हंडी प्रतियोगिता, नितिन नवीन पहुंचे:विजेता को मिलेंगे 2.51 लाख, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे शामिल; वाटरप्रूफ पंडाल भी बनाया

पटना- गांधी मैदान में दही-हंडी प्रतियोगिता, नितिन नवीन पहुंचे:विजेता को मिलेंगे 2.51 लाख, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे शामिल; वाटरप्रूफ पंडाल भी बनाया

गांधी मैदान में शनिवार को श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट की ओर से श्री कृष्ण महोत्सव 4.0 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में बिहार की सबसे बड़ी राज्यस्तरीय दही-हांडी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र होगी। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की महिला और पुरुष टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन को लेकर गांधी मैदान में 10 हजार वर्गफीट का जर्मन पंडाल तैयार किया गया है। आज सुबह इस समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल हुए। वहीं, शाम 5:30 बजे सीएम सम्राट चौधरी भी समारोह में शामिल होंगे। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे। प्रथम विजेता को 2 लाख 51 हजार रुपए मिलेंगे श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के संयोजक मुकेश कुमार नंदन ने बताया, ‘विजेता टीम को गांधी मेमोरियल ट्रॉफी और 2.51 लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा। द्वितीय विजेता को 1.51 लाख और तृतीय विजेता को 1.01 लाख रुपए मिलेंगे। अन्य टीमों को भी सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में टाइमर का इस्तेमाल होगा। जो टीम सबसे कम समय में मटकी फोड़ेगी, उसे विजेता घोषित किया जाएगा। प्रत्येक टीम में 15 से 25 खिलाड़ी होंगे। दही-हांडी केवल एक खेल नहीं, हमारी समृद्ध परंपरा- अरुण कुमार श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा, ‘श्री कृष्ण भारतीय संस्कृति, प्रेम, भक्ति, कर्म और लोकजीवन के प्रतीक हैं। दही-हांडी केवल एक खेल नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, सामूहिकता, साहस और टीम भावना से जुड़ी हमारी समृद्ध परंपरा है।’ नागपुर से आए ट्रेनरों ने दी खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दही-हांडी प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए नागपुर से चार ट्रेनरों को बुलाया गया था। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण दिया है। वहीं, महाराष्ट्र का 15 सदस्यीय नासिक बैंड अपनी धुनों से महोत्सव का माहौल भक्तिमय बनाएगा। महिला और पुरुष टीमों के लिए अलग प्रतियोगिता चेयरमैन कमल नोपानी ने बताया कि इस बार गांधी मैदान में होने वाली बिहार की सबसे बड़ी राज्यस्तरीय दही-हांडी प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की पुरुष एवं महिला टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता की शुरुआत मार्च पास्ट से हुई। प्रत्येक टीम में 15 से 25 खिलाड़ी होंगे। आईपीएल की तर्ज पर टीमों के उत्साह और दर्शकों के जोश को विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बनाया गया है। फैंसी ड्रेस में 6 महीने से लेकर 9 साल के बच्चे लेंगे भाग इस महोत्सव में बच्चों के लिए राधा-कृष्ण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है, जिसका आयोजन कलमबाज और सेही पाटलिपुत्र चैप्टर के सहयोग से किया गया। इस प्रतियोगिता में 6 महीने से लेकर 9 वर्ष तक के करीब 90 बच्चे पंजीकृत हैं। शाम 5:30 बजे महोत्सव का उद्घाटन, 6 बजे से कृष्ण लीला, भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा रात 8 बजे पुरस्कार वितरण होगा। गांधी मैदान में शनिवार को श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट की ओर से श्री कृष्ण महोत्सव 4.0 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में बिहार की सबसे बड़ी राज्यस्तरीय दही-हांडी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र होगी। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की महिला और पुरुष टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन को लेकर गांधी मैदान में 10 हजार वर्गफीट का जर्मन पंडाल तैयार किया गया है। आज सुबह इस समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल हुए। वहीं, शाम 5:30 बजे सीएम सम्राट चौधरी भी समारोह में शामिल होंगे। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे। प्रथम विजेता को 2 लाख 51 हजार रुपए मिलेंगे श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के संयोजक मुकेश कुमार नंदन ने बताया, ‘विजेता टीम को गांधी मेमोरियल ट्रॉफी और 2.51 लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा। द्वितीय विजेता को 1.51 लाख और तृतीय विजेता को 1.01 लाख रुपए मिलेंगे। अन्य टीमों को भी सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में टाइमर का इस्तेमाल होगा। जो टीम सबसे कम समय में मटकी फोड़ेगी, उसे विजेता घोषित किया जाएगा। प्रत्येक टीम में 15 से 25 खिलाड़ी होंगे। दही-हांडी केवल एक खेल नहीं, हमारी समृद्ध परंपरा- अरुण कुमार श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा, ‘श्री कृष्ण भारतीय संस्कृति, प्रेम, भक्ति, कर्म और लोकजीवन के प्रतीक हैं। दही-हांडी केवल एक खेल नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, सामूहिकता, साहस और टीम भावना से जुड़ी हमारी समृद्ध परंपरा है।’ नागपुर से आए ट्रेनरों ने दी खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दही-हांडी प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए नागपुर से चार ट्रेनरों को बुलाया गया था। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण दिया है। वहीं, महाराष्ट्र का 15 सदस्यीय नासिक बैंड अपनी धुनों से महोत्सव का माहौल भक्तिमय बनाएगा। महिला और पुरुष टीमों के लिए अलग प्रतियोगिता चेयरमैन कमल नोपानी ने बताया कि इस बार गांधी मैदान में होने वाली बिहार की सबसे बड़ी राज्यस्तरीय दही-हांडी प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की पुरुष एवं महिला टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता की शुरुआत मार्च पास्ट से हुई। प्रत्येक टीम में 15 से 25 खिलाड़ी होंगे। आईपीएल की तर्ज पर टीमों के उत्साह और दर्शकों के जोश को विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बनाया गया है। फैंसी ड्रेस में 6 महीने से लेकर 9 साल के बच्चे लेंगे भाग इस महोत्सव में बच्चों के लिए राधा-कृष्ण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है, जिसका आयोजन कलमबाज और सेही पाटलिपुत्र चैप्टर के सहयोग से किया गया। इस प्रतियोगिता में 6 महीने से लेकर 9 वर्ष तक के करीब 90 बच्चे पंजीकृत हैं। शाम 5:30 बजे महोत्सव का उद्घाटन, 6 बजे से कृष्ण लीला, भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा रात 8 बजे पुरस्कार वितरण होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *