कंगना रनोट ने अफसरों की क्लास लगाई:मंडी में भरी मीटिंग में सभी BDO को खड़ा किया, बोलीं-लोग मुझे निठल्ला कहते, आप यहां खानापूर्ति कर रहे

कंगना रनोट ने अफसरों की क्लास लगाई:मंडी में भरी मीटिंग में सभी BDO को खड़ा किया, बोलीं-लोग मुझे निठल्ला कहते, आप यहां खानापूर्ति कर रहे

हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनोट ने शनिवार को अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद निधि के फंड का इस्तेमाल नहीं होने पर कंगना भड़क गईं। उन्होंने अंग्रेजी में कहा- ‘इट बिकम ए ब्लडी जोक’ (यह एक मजाक बनकर रह गया है) , मैं नेशनल मीडिया में इस बारे में कुछ बोल नहीं पा रही हूं। लोग मुझे निठल्ला कहते हैं। कंगना ने इसके बाद बैठक में सभी BDO को खड़ा कर कहा- सांसद का काम फंड उपलब्ध कराना है, जबकि उसे खर्च करने की जिम्मेदारी अधिकारियों की है। अधिकारी केवल खानापूर्ति के लिए बैठकों में न आएं, बल्कि पिछली बैठकों में लिए गए फैसलों पर भी काम करें। उन्होंने सवाल किया कि पिछली बैठक में जिन मुद्दों और सुझावों पर चर्चा हुई थी, उन पर अब तक उम्मीद के मुताबिक काम क्यों नहीं हुआ। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि केवल सुझाव और योजनाएं बनाने से काम नहीं चलेगा। इन सुझावों को जमीन पर लागू करना जरूरी है। 11 करोड़ रुपए में से अभी भी आधी राशि का इस्तेमाल नहीं हुआ है। लोग मुझे निठल्ला कहते, लेकिन आप यहां केवल सैलरी उठाने आ जाते। फंड के इस्तेमाल पर मांगा जवाब सांसद ने सरकारी फंड के इस्तेमाल को लेकर भी अधिकारियों से जवाब मांगा। उन्होंने बताया कि कई मामलों में केंद्र से पैसा मिलने के बाद भी काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। कहीं जमीन की समस्या है तो कहीं मंजूरी और NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) के कारण पैसा फंसा है। उन्होंने ऐसे सभी मामलों की पूरी लिस्ट बनाने का निर्देश दिया। अटके कामों की मांगी लिस्ट कंगना ने कहा कि हर काम की स्थिति साफ होनी चाहिए कि कितना पूरा हुआ है और कितना अटका है। 40, 50, 60 या 80 प्रतिशत तक हुए कामों की अलग-अलग लिस्ट बनाई जाए। साथ ही, हर मामले के लिए समय पर काम पूरा करने का प्लान भी तैयार किया जाए। जिम्मेदारी तय करने को कहा कंगना ने यह भी कहा कि सिर्फ यह कह देना काफी नहीं है कि जिससे पैसे लेने हैं, उसे वापस करने को कहा गया है। जब तक पैसा सच में सरकारी खाते में वापस नहीं आता, तब तक काम पूरा नहीं माना जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से अटके हुए कामों को जल्द पूरा करने और जिम्मेदारी तय करने को कहा। क्षेत्र के विकास कार्यों पर पूरे देश की नजर सांसद ने जोर देकर कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों पर पूरे देश की नजर है। ऐसे में विभागों की लापरवाही से गलत संदेश नहीं जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि हर विभाग की इसी तरह जांच होगी। जहां भी लापरवाही मिलेगी, वहां जिम्मेदारी तय करके रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। देखिए, मीटिंग से जुड़े कुछ PHOTOS… ————— यह भी पढ़ें- BJP सांसद कंगना रनोट के 5 विवादित बयान:सार्वजनिक माफी और सफाई देनी पड़ी, अब ‘गटरछाप’ वाले बयान पर दिया स्पष्टीकरण विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाली मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनोट को गटर जनरेशन और गटरछाप वाले बयान पर सफाई देनी पड़ी है। यह पहला मौका नहीं, जब कंगना को सार्वजनिक तौर पर माफी या फिर सफाई देनी पड़ी हो। सांसद किसान आंदोलन, जावेद अख्तर से कानूनी विवाद और महिंदर कौर मामले में खेद जता चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *