सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र के वार्ड 42 में एक 5 फीट का रास्ता ब्लॉक करने पर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना में मोहम्मद रेयाज और खुशबूदा खातून घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, रास्ते को घेरकर लोगों का आना-जाना बंद कर दिया गया था। इसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। ब्लॉक किए 5 फीट के रास्ते को पुलिस ने खुलवाया मोहम्मद रेयाज अपनी भांजी के घर यह विवाद सुलझाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और वह फट गया। इस मारपीट में खुशबूदा खातून भी घायल हुई हैं। मारपीट का आरोप पप्पू राइन, साबिर राइन, ताहिर राइन, शमीम राइन और साने राइन पर लगा है। घटना से इलाके में तनाव का माहौल घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी ली और मौके पर ब्लॉक किए गए 5 फीट के रास्ते को खुलवा दिया। इससे लोगों का आना-जाना फिर से शुरू हो गया। रास्ता घेरने को लेकर शुरू हुए विवाद के मारपीट में बदलने से इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया था। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र के वार्ड 42 में एक 5 फीट का रास्ता ब्लॉक करने पर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना में मोहम्मद रेयाज और खुशबूदा खातून घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, रास्ते को घेरकर लोगों का आना-जाना बंद कर दिया गया था। इसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। ब्लॉक किए 5 फीट के रास्ते को पुलिस ने खुलवाया मोहम्मद रेयाज अपनी भांजी के घर यह विवाद सुलझाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और वह फट गया। इस मारपीट में खुशबूदा खातून भी घायल हुई हैं। मारपीट का आरोप पप्पू राइन, साबिर राइन, ताहिर राइन, शमीम राइन और साने राइन पर लगा है। घटना से इलाके में तनाव का माहौल घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी ली और मौके पर ब्लॉक किए गए 5 फीट के रास्ते को खुलवा दिया। इससे लोगों का आना-जाना फिर से शुरू हो गया। रास्ता घेरने को लेकर शुरू हुए विवाद के मारपीट में बदलने से इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया था। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

