मोतिहारी में पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। पीड़ित विजय साह ने पुलिस को शिकायत देकर सात लोगों पर जानलेवा हमला, लूटपाट, मारपीट और बाइक छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव की है। पीड़ित विजय साह ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपनी मां धुनिया देवी के साथ गांव के दशरथ साह की दुकान पर भुजा खरीदने गए थे। तभी जयमंगल साह, शिव साह, रामबाबू साह, श्यामबाबू साह, धर्मवीर साह, विवेक कुमार और सन्नी कुमार लाठी, लोहे की रॉड और फरसा लेकर वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने पहले से प्लानिंग कर उनकी मां को घेर लिया। सभी ने उनकी मां को डायन बताते हुए गाली दी और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान शिव साह ने लोहे की रॉड से धुनिया देवी के सिर पर वार किया। इसे रोकने की कोशिश में उनका हाथ टूट गया। आरोपियों ने फरसा से सिर पर किया वार विजय साह ने बताया कि जब वह अपनी मां को बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी घेरकर पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि धर्मवीर साह ने फरसा से उनके सिर पर वार किया, जिससे सिर में चोट लगी। विवेक कुमार ने चाकू से हमला कर उनकी भौंह और पीठ पर कई वार किए। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनकी मां के कपड़े फाड़ दिए और उन्हें पूरे गांव में घुमाने की धमकी भी दी। 10 ग्राम सोने की चेन छीना शिकायत में यह भी आरोप है कि सन्नी कुमार ने धुनिया देवी के गले से करीब 10 ग्राम सोने की चेन छीन ली। वहीं, धर्मवीर साह ने उनकी जेब से 18 हजार रुपये निकाल लिए। साथ ही उनकी अपाचे मोटरसाइकिल (BR05AH-5988) भी जबरन छीनकर ले गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से मां-बेटे को घायल हालत में सदर अस्पताल मोतिहारी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने अस्पताल से ही पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। मोतिहारी में पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। पीड़ित विजय साह ने पुलिस को शिकायत देकर सात लोगों पर जानलेवा हमला, लूटपाट, मारपीट और बाइक छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव की है। पीड़ित विजय साह ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपनी मां धुनिया देवी के साथ गांव के दशरथ साह की दुकान पर भुजा खरीदने गए थे। तभी जयमंगल साह, शिव साह, रामबाबू साह, श्यामबाबू साह, धर्मवीर साह, विवेक कुमार और सन्नी कुमार लाठी, लोहे की रॉड और फरसा लेकर वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने पहले से प्लानिंग कर उनकी मां को घेर लिया। सभी ने उनकी मां को डायन बताते हुए गाली दी और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान शिव साह ने लोहे की रॉड से धुनिया देवी के सिर पर वार किया। इसे रोकने की कोशिश में उनका हाथ टूट गया। आरोपियों ने फरसा से सिर पर किया वार विजय साह ने बताया कि जब वह अपनी मां को बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी घेरकर पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि धर्मवीर साह ने फरसा से उनके सिर पर वार किया, जिससे सिर में चोट लगी। विवेक कुमार ने चाकू से हमला कर उनकी भौंह और पीठ पर कई वार किए। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनकी मां के कपड़े फाड़ दिए और उन्हें पूरे गांव में घुमाने की धमकी भी दी। 10 ग्राम सोने की चेन छीना शिकायत में यह भी आरोप है कि सन्नी कुमार ने धुनिया देवी के गले से करीब 10 ग्राम सोने की चेन छीन ली। वहीं, धर्मवीर साह ने उनकी जेब से 18 हजार रुपये निकाल लिए। साथ ही उनकी अपाचे मोटरसाइकिल (BR05AH-5988) भी जबरन छीनकर ले गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से मां-बेटे को घायल हालत में सदर अस्पताल मोतिहारी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने अस्पताल से ही पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

