जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में ईदगाह मैदान के पास शुक्रवार रात प्रतिबंधित पशु चोरी कर उसका मांस होटल में बेचने की सूचना को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया और बिष्टुपुर रामदास भट्ठा ग्वाला बस्ती तथा जुगसलाई गद्दी मोहल्ला के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से लैस थे। भीड़ ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज किया और तीन राउंड हवाई फायरिंग की। इसके बाद भीड़ मौके से हट गई। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। भीड़ की ओर से फायरिंग होने की बात से पुलिस ने इनकार किया है। घटना के बाद इलाके में पुलिस बल और क्यूआरटी तैनात कर दी गई। पुलिस ने आसपास की गलियों में खड़े लोगों को भी घर भेजा। देर रात डीएसपी सुमित क्यूआरटी के साथ मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज से पशु चोरी का सुराग जानकारी के अनुसार गुरुवार रात बिष्टुपुर के रामदास भट्ठा ग्वाला बस्ती में लालू गद्दी के घर के पास से जुगसलाई इस्लामनगर की स्कॉर्पियो (जेएच05-6870) से एक प्रतिबंधित पशु चोरी किया गया था। पशु मालिक ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन का पीछा करते हुए जुगसलाई इस्लामनगर स्थित ईदगाह मैदान तक पहुंचकर जानकारी जुटाई। वहां पता चला कि ईदगाह मैदान के पास केजीएन होटल के मालिक सगुआ कुरैशी और उसके बेटे फेकू कुरैशी ने कथित तौर पर चोरी किए गए पशु का मांस पकाकर बेचा है। इसी सूचना के बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला हंगामे में बदल गया। सूचना मिलने पर जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ का आक्रोश बढ़ता गया। स्कॉर्पियो में 3-4 मवेशी रखने की जगह पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस स्कॉर्पियो से बिष्टुपुर रामदास भट्ठा ग्वाला बस्ती से गाय की बछिया चोरी की गई थी, उसका इस्तेमाल पहले भी शहर के अलग-अलग इलाकों से पशु चोरी करने में किया जाता रहा है। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो के अंदर सिर्फ ड्राइवर की सीट लगी थी और बाकी सीटें हटा दी गई थीं। इससे वाहन में एक साथ तीन से चार मवेशियों को आसानी से रखा जा सकता था। पुलिस अब स्कॉर्पियो को जब्त करने की प्रक्रिया में जुटी है। साथ ही घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में ईदगाह मैदान के पास शुक्रवार रात प्रतिबंधित पशु चोरी कर उसका मांस होटल में बेचने की सूचना को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया और बिष्टुपुर रामदास भट्ठा ग्वाला बस्ती तथा जुगसलाई गद्दी मोहल्ला के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से लैस थे। भीड़ ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज किया और तीन राउंड हवाई फायरिंग की। इसके बाद भीड़ मौके से हट गई। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। भीड़ की ओर से फायरिंग होने की बात से पुलिस ने इनकार किया है। घटना के बाद इलाके में पुलिस बल और क्यूआरटी तैनात कर दी गई। पुलिस ने आसपास की गलियों में खड़े लोगों को भी घर भेजा। देर रात डीएसपी सुमित क्यूआरटी के साथ मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज से पशु चोरी का सुराग जानकारी के अनुसार गुरुवार रात बिष्टुपुर के रामदास भट्ठा ग्वाला बस्ती में लालू गद्दी के घर के पास से जुगसलाई इस्लामनगर की स्कॉर्पियो (जेएच05-6870) से एक प्रतिबंधित पशु चोरी किया गया था। पशु मालिक ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन का पीछा करते हुए जुगसलाई इस्लामनगर स्थित ईदगाह मैदान तक पहुंचकर जानकारी जुटाई। वहां पता चला कि ईदगाह मैदान के पास केजीएन होटल के मालिक सगुआ कुरैशी और उसके बेटे फेकू कुरैशी ने कथित तौर पर चोरी किए गए पशु का मांस पकाकर बेचा है। इसी सूचना के बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला हंगामे में बदल गया। सूचना मिलने पर जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ का आक्रोश बढ़ता गया। स्कॉर्पियो में 3-4 मवेशी रखने की जगह पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस स्कॉर्पियो से बिष्टुपुर रामदास भट्ठा ग्वाला बस्ती से गाय की बछिया चोरी की गई थी, उसका इस्तेमाल पहले भी शहर के अलग-अलग इलाकों से पशु चोरी करने में किया जाता रहा है। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो के अंदर सिर्फ ड्राइवर की सीट लगी थी और बाकी सीटें हटा दी गई थीं। इससे वाहन में एक साथ तीन से चार मवेशियों को आसानी से रखा जा सकता था। पुलिस अब स्कॉर्पियो को जब्त करने की प्रक्रिया में जुटी है। साथ ही घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

