सरकार द्वारा नोटिस जारी करने पर भड़के सफाई कर्मचारी:रोहतक में जमकर की नारेबाजी, 13 मई का समझौता लागू करने की मांग

सरकार द्वारा नोटिस जारी करने पर भड़के सफाई कर्मचारी:रोहतक में जमकर की नारेबाजी, 13 मई का समझौता लागू करने की मांग

रोहतक में नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने सरकार द्वारा नोटिस जारी करने पर विरोध जताया और स्पष्ट कहा कि जब तक 13 मई को हुआ समझौता लागू नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। सरकार के खिलाफ यह आर-पार की लड़ाई है, जिसे अंजाम तक पहुंचाकर ही छोड़ेंगे। नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान शंभू टांक ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को 31वां दिन है, लेकिन अभी तक सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। कर्मचारियों की मांग पूरी करने की बजाय आंदोलन को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कर्मचारियों की आवाज को दबाया जा रहा है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। लाठीचार्ज, गिरफ्तारी के बाद अब जारी किए नोटिस
शंभू टांक ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के आंदोलन को तोड़ने के लिए पहले लाठीचार्ज करवाया। उसके बाद कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। फायर ब्रिगेड के दो नेताओं को सस्पेंड किया गया। अब सफाई कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए है, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ गया। शंभू टांक ने कहा कि सरकार ने नोटिस जारी करते हुए 5 सितंबर तक काम पर लौटने के आदेश दिए, लेकिन वह केसों से डरने वाले नहीं है। जब तक 13 मई को सरकार के साथ हुआ समझौता लागू नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आज भाजपा मंत्रियों व विपक्ष के नेता को देंगे ज्ञापन
शंभू टांक ने बताया कि आज प्रदेशभर में भाजपा के मंत्रियों को ज्ञापन देते हुए जवाब मांगा जाएगा। साथ ही विपक्ष के नेता को भी ज्ञापन दिया जाएगा। वहीं, 10 से 12 सितंबर तक गांवों में जाकर जन भागेदारी को सुनिश्चित किया जाएगा और 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र में पंचायत करके सीएम को ज्ञापन देकर जवाब मांगा जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *