बेंगलुरु में लोन चुकाने को लेकर महिला का अपहरण, मारपीट:घर बुलाकर बंधक बनाया, कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाने का आरोप; दो महिलाएं सहित 3 गिरफ्तार

बेंगलुरु में लोन चुकाने को लेकर महिला का अपहरण, मारपीट:घर बुलाकर बंधक बनाया, कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाने का आरोप; दो महिलाएं सहित 3 गिरफ्तार

बेंगलुरु में लोन की रकम और ब्याज चुकाने को लेकर 30 साल की महिला के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसे घर बुलाकर जबरन दूसरे ठिकाने पर ले जाया गया और कई दिनों तक एक कमरे में बंद रखा गया। इस मामले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उससे 11 लाख रुपए चुकाने की मांग की। इस दौरान उसे पीटा गया और कपड़े उतरवाकर उसका वीडियो बनाया गया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे देने का दबाव बनाया गया। काम के बहाने घर बुलाया, बेटे के साथ ऑटो में ले गए महिला के मुताबिक, उसने करीब दो साल पहले नाजथ से 50 हजार रुपए साप्ताहिक किस्त पर और रेशमा बानू से 1 लाख रुपए मासिक ब्याज पर उधार लिए थे। आर्थिक परेशानी के कारण वह पिछले कुछ हफ्तों से किस्त नहीं चुका पा रही थी। 27 अगस्त को नाजथ ने उसे काम दिलाने और पैसे देने के बहाने मेट्रो लेआउट स्थित अपने घर बुलाया। महिला अपने छोटे बेटे के साथ वहां पहुंची। आरोप है कि कुछ देर बाद रेशमा, उसका पति सुहैल और दो अन्य लोग घर में घुस आए। उन्होंने महिला के साथ मारपीट की, उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया और चाकू दिखाकर धमकाया। इसके बाद महिला और उसके बेटे को जबरन ऑटो में बैठाकर कुंबलगोडु स्थित एक घर ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, रेशमा का इस घर की पहली मंजिल पर कब्जा था। डंडे से पीटा, कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया शिकायत के मुताबिक, कुंबलगोडु पहुंचने के बाद महिला को एक कमरे में बंद कर दिया गया। आरोप है कि वहां उसे डंडे से पीटा गया और 11 लाख रुपए देने के लिए धमकाया गया। 29 अगस्त को आरोपियों ने महिला को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया और मोबाइल से उसका वीडियो बनाया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि सुहैल ने उसे देह व्यापार में धकेलने की धमकी दी थी। आरोपियों ने 29 अगस्त को महिला के बेटे को उसके घर भेज दिया, जबकि महिला को वहीं बंधक बनाकर रखा। वकील के पास ले जाकर कागजों पर साइन कराए 30 अगस्त को आरोपी महिला को सिटी मार्केट के पास एक वकील के पास ले गए। शिकायत के मुताबिक, वहां उससे कुछ कागजों पर साइन करवाए गए। इसके बाद उसे फिर कुंबलगोडु वाले घर में ले गए। 31 अगस्त को महिला ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया। इसी दौरान उसने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घर पहुंची और महिला को वहां से बाहर निकालकर चंद्रा लेआउट थाने ले गई। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर नाजथ, रेशमा बानू, सुहैल, सैफ और अन्य के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने, मारपीट, धमकी और आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। नाजथ, रेशमा, सुहैल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। —————————– यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली में बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप:ग्रेटर नोएडा से बैठाया; बस 47km दौड़ती रही, शीशे पर पर्दे लगे थे, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट दिल्ली में 16 साल की छात्रा से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 4 अगस्त की है, पुलिस ने 31 अगस्त को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पीड़ित ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर बस में बैठी। आरोपियों ने उसे कश्मीरी गेट पर छोड़ा। इस दौरान बस करीब 47 किमी दौड़ती रही। बस के शीशों पर पर्दे लगे थे। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *