Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 1: मिर्जापुर फिल्म ने ओपनिंग पर किया धमाल, हनुमान अंश भी पहुंची 100 करोड़ के करीब

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 1: मिर्जापुर फिल्म ने ओपनिंग पर किया धमाल, हनुमान अंश भी पहुंची 100 करोड़ के करीब

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 1: सिनेमाघरों में ‘मिर्जापुर द फिल्म’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे वो आखिरकार रिलीज हो गई। इसने पहले ही दिन तूफानी कमाई कर मेकर्स को खुश कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक संदेशों से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस के तमाम अनुमानों को ध्वस्त कर दिया है। आइये जानते हैं मिर्जापुर ने पहले दिन किन फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े और हनुमान अंश के कितनी कमाई की…

‘मिर्जापुर द फिल्म’ ने ओपनिंग पर कितना कलेक्शन किया?

फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स के बीच इस बात को लेकर काफी असमंजस था कि क्या लोग ओटीटी पर हिट रही वेब सीरीज को देखने के लिए क्या थिएटर्स तक आएंगे और जेब से पैसे खर्च करेंगे? लेकिन पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित) और दिव्येंदु शर्मा (मुन्ना भैया) की तिकड़ी ने इन सभी आशंकाओं पर विराम लगा दिया है।

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने अपने ओपनिंग डे पर 24.78 करोड़ रुपये का ऑल-इंडिया नेट कलेक्शन किया है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने अकेले 24.60 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया, जबकि तेलुगु से 15 लाख रुपये की कमाई की है।

पहले ही दिन लगभग 25 करोड़ की ऐतिहासिक ओपनिंग लेकर इस फिल्म ने ‘सैयारा’ (21.50 करोड़) और ‘आवारापन 2’ (22 करोड़) जैसी बड़ी फिल्मों के फर्स्ट डे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है और हनुमान अंश को भी पछाड़ दिया है। इस शानदार प्रदर्शन ने पंकज त्रिपाठी और अली फजल जैसे अभिनेताओं को सीधे बॉलीवुड के टॉप ए-लिस्ट स्टार्स के क्लब में लाकर खड़ा कर दिया है।

‘हनुमान अंश’ ने 29वें दिन कितना किया कलेक्शन?

दूसरी तरफ, विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी कम बजट की फिल्म ‘हनुमान अंश’ का चमत्कार भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। नीम करोली बाबा पर आधारित इस भक्तिमय फिल्म ने शुरुआती दो हफ्तों में बेहद सुस्त कलेक्शन किया था, लेकिन तीसरे हफ्ते से फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि हर कोई दंग रह गया।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ जैसी बड़ी और हिंसक थ्रिलर फिल्म की रिलीज के बावजूद ‘हनुमान अंश’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ा है। रिलीज के 29वें दिन यानी 5वें शुक्रवार को भी फिल्म ने 10 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर डाली। जहां सिनेमाघरों में दर्शकों की ऑक्यूपेंसी 47 प्रतिशत दर्ज की गई।

हनुमान अंश पहुंची 100 करोड़ के करीब

‘हनुमान अंश’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 82.88 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 97.77 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह फिल्म महज 2 करोड़ रुपये के मामूली बजट में तैयार की गई थी। अब यह फिल्म घरेलू और वर्ल्डवाइड स्तर पर बेहद जल्द 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करने वाली है। वीकेंड पर दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन में भारी उछाल आने की पूरी उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *