छतरपुर में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:आरोपी रिश्ते में चाचा, समझौते के लिए 2 लाख रुपए की पेशकश का दावा; पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:आरोपी रिश्ते में चाचा, समझौते के लिए 2 लाख रुपए की पेशकश का दावा; पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बाजना थाना क्षेत्र में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। बच्ची के परिजनों ने रिश्ते के चाचा पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। घटना 25 अगस्त की बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि मामले को दबाने के लिए रिश्तेदारों और गांव के पंचों ने समझौते का दबाव बनाया और 2 लाख रुपए देने की पेशकश की गई। हालांकि, बच्ची के पिता ने समझौता करने से इनकार कर दिया। बाजना पुलिस बच्ची और उसके माता-पिता को छतरपुर महिला थाने लेकर पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खाना खाने घर गई थी बच्ची बच्ची के माता-पिता के अनुसार, वे फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करते हैं। 25 अगस्त को बच्ची भी उनके साथ गई थी। दोपहर में खाना खाने के लिए वह रोज की तरह अकेली घर पहुंची थी। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान घर के पास रहने वाले गोविंद लखेरे ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के मुताबिक, घटना के दौरान बच्ची के सगे चाचा ने आरोपी को देख लिया था। उन्होंने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह घर की छत से कूदकर मौके से भाग गया। समझौते के लिए 2 लाख रुपए देने की पेशकश का आरोप बच्ची के पिता का आरोप है कि घटना के बाद वे पुलिस में शिकायत करने जा रहे थे। इसी दौरान रिश्तेदारों और गांव के पंचों ने बैठक बुलाकर मामले को आपसी समझौते से खत्म करने का प्रयास किया। पिता के अनुसार, आरोपी पक्ष की ओर से 2 लाख रुपए देकर मामला खत्म करने की बात कही गई। पिता ने समझौते से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें पैसे नहीं, बल्कि बेटी के लिए न्याय चाहिए। उन्होंने बताया कि आरोपी रिश्ते में उनके चाचा का बेटा है और बच्ची का रिश्ते का चाचा लगता है। झूठे केस में फंसाने की धमकी का भी आरोप पीड़ित बच्ची के पिता ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की कोशिश की तो उनके छोटे भाई को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई। पिता का कहना है कि उन पर लगातार राजीनामा करने का दबाव बनाया गया। बच्ची को लेकर महिला थाने पहुंची पुलिस परिजनों के अनुसार, इसके बाद बाजना पुलिस बच्ची और उसके माता-पिता को अपनी अभिरक्षा में लेकर छतरपुर महिला थाने पहुंची। पुलिस बच्ची के बयान, चिकित्सकीय जांच और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना और आरोपों से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *