श्रीलंका के कप्तान मेंडिस टी-20 सीरीज से बाहर:असलंका इंग्लैंड के खिलाफ कप्तानी करेंगे, फर्नांडो भी नहीं खेलेंगे

श्रीलंका के कप्तान मेंडिस टी-20 सीरीज से बाहर:असलंका इंग्लैंड के खिलाफ कप्तानी करेंगे, फर्नांडो भी नहीं खेलेंगे

श्रीलंका के लिमिटेड ओवर्स कप्तान कुसल मेंडिस इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। मेंडिस को दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है। 31 साल के मेंडिस के वनडे सीरीज में खेलने पर अभी फैसला नहीं हुआ है। चरिथ असलंका टी-20 सीरीज में श्रीलंका की कप्तानी करेंगे। श्रीलंका के तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो भी चोट से उबरने के लिए चल रही रिहैबिलिटेशन के कारण टी-20 सीरीज नहीं खेलेंगे। SLC ने बताया कि फर्नांडो को पीठ में चोट लगी है। दो खिलाड़ियों की जगह नए नाम SLC ने मेंडिस और फर्नांडो की जगह पवन रथनायके और दिलशान मदुशंका को टीम में शामिल किया है। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहला टी-20 मैच 15 सितंबर को साउथम्पटन में खेला जाएगा। दूसरा मैच इसके दो दिन बाद 17 सितंबर को कार्डिफ में होगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 19 सितंबर को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। 22 सितंबर से वनडे सीरीज दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज 22 सितंबर से चेस्टर-ले-स्ट्रीट में शुरू होगी। दूसरा वनडे 24 सितंबर को हेडिंग्ले और तीसरा मैच 27 सितंबर को द ओवल में खेला जाएगा। मेंडिस के वनडे सीरीज में खेलने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। मेंडिस ने टी-20 इंटरनेशनल में 2500+ रन बनाए कुसल मेंडिस ने श्रीलंका के लिए टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू 5 जुलाई 2016 को इंग्लैंड के खिलाफ किया था। मेंडिस ने 109 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 2694 रन बनाए हैं। ——————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मंधाना विमेंस इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर भारत ने विमेंस एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने 124 रन की पारी में कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *