आगरा कैंट पर एनसीआरएमयू नेताओं का स्वागत:कुली साथियों ने किया सम्मान, संगठन के प्रति व्यक्त की एकजुटता

आगरा कैंट पर एनसीआरएमयू नेताओं का स्वागत:कुली साथियों ने किया सम्मान, संगठन के प्रति व्यक्त की एकजुटता

आगरा कैंट पर कुली साथियों ने 2 सितम्बर को नार्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन (NCRMU) के मंडल कार्यालय में मंडल मंत्री सुकेश यादव और मंडल अध्यक्ष विजय सिंह मीणा का सम्मान किया। इस अवसर पर कुली साथियों ने साफा पहनाकर और फूल मालाओं से नेताओं का स्वागत किया। आगरा कैंट स्टेशन पर कुली साथियों ने एनसीआरएमयू के नेताओं का सम्मान कर संगठन के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की। कुली साथियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों और अधिकारों को प्रमुखता से उठाया। NCRMU नेताओं ने कहा कि कुली साथी रेलवे परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं और उनके सम्मान, अधिकार एवं हितों की आवाज को हर उचित मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा। यह सम्मान केवल नेताओं का सम्मान नहीं, बल्कि कुली साथियों के संघर्ष, मेहनत और स्वाभिमान का सम्मान है। जहां श्रमिक का सम्मान होगा, वहीं संगठन मजबूत होगा। जहां एकता होगी, वहीं अधिकारों की जीत होगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय सिंह मीणा, मंडल मंत्री सुकेश यादव, मंडल कोषाध्यक्ष हरिओम भारद्वाज, शाखा अध्यक्ष महेश चंद, बी एस लवानियां, शाखा सचिव ब्रजपाल, आयुष यादव, रविन्द्र सिंह, रमेश बघेल और कुली साथियों की तरफ से आसिफ, आसीन, सुलेमान, सद्दाम तथा अनीश एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *