मेरठ में कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने रोका:बोला- नंबर दे दो, विरोध पर कहा- छोड़ूंगा नहीं, लोगों ने पकड़कर पीटा

मेरठ में कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने रोका:बोला- नंबर दे दो, विरोध पर कहा- छोड़ूंगा नहीं, लोगों ने पकड़कर पीटा

मेरठ में एक कॉलेज छात्रा पर कमेंट कर रहे मनचले को पब्लिक ने पकड़ लिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। हंगामा बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरेबान पकड़कर थाने ले गई। पुलिस उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि आरोपी कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था। शुक्रवार सुबह वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज (आरजी) के पास उसने छात्रा को अकेला देखकर रोक लिया और मोबाइल नंबर मांगने लगा। छात्रा ने इसका विरोध किया, तो आरोपी उसे भुगत लेने की धमकी देने लगा। इसी बात पर दोनों में बहस हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने छात्रा को रोते हुए देखा और रुक गए। छात्रा ने उन्हें पूरी बात बताई। जब राहगीरों ने आरोपी का विरोध किया, तो वह उनसे भी बदतमीजी करने लगा। इसके बाद गुस्साई पब्लिक ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। हंगामा बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भीड़ से किसी तरह आरोपी को बचाया और उसे थाने ले आई। एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्राओं के स्कूलों के आसपास पुलिसकर्मी और एंटी रोमियो टीम तैनात कर दी गई है। ऐसे अपराध करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *