वृंदावन से आई बाल कृष्ण की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र:सीतामढ़ी में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, रात 12 बजे जन्मोत्सव

वृंदावन से आई बाल कृष्ण की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र:सीतामढ़ी में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, रात 12 बजे जन्मोत्सव

सीतामढ़ी में जन्माष्टमी का त्योहार पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। शहर के राधा-कृष्ण मंदिर में सुबह से ही भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। देखें, मौके से आई तस्वीरें…
वृंदावन से कृष्ण की प्रतिमा लेकर पहुंचीं नेहा जन्माष्टमी के अवसर पर दसवीं कक्षा की छात्रा नेहा कुमारी वृंदावन से भगवान श्रीकृष्ण की बाल स्वरूप प्रतिमा लेकर सीतामढ़ी पहुंची हैं। बाल कृष्ण की प्रतिमा श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। प्रतिमा के दर्शन और उसके साथ तस्वीर व सेल्फी लेने के लिए मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट रही है। कृष्ण की शिक्षाओं से प्रेरित हैं नेहा नेहा कुमारी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण में उनकी गहरी आस्था है और वह उन्हें अपना ईश्वर मानती हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की शिक्षाएं उन्हें हमेशा अच्छे कर्म करने की प्रेरणा देती हैं। वृंदावन से बाल स्वरूप की प्रतिमा लेकर सीतामढ़ी पहुंचना उनके लिए आस्था और श्रद्धा से जुड़ा विशेष अनुभव है। सुबह से जारी है भजन-कीर्तन मंदिर प्रबंधन से जुड़े पवन यादव ने बताया कि सुबह से ही मंदिर में भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं। श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। मंदिर समिति के मुना सिंह यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीला अपरंपार है। जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी संख्या में भक्त दर्शन और पूजा के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। रात 12 बजे मनाया जाएगा जन्मोत्सव राधा-कृष्ण मंदिर के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. सीताराम यादव ने बताया कि शाम 8 बजे से रात 12 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव विधिवत मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से पूरा परिसर भक्तिमय बना हुआ है। सीतामढ़ी में जन्माष्टमी का त्योहार पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। शहर के राधा-कृष्ण मंदिर में सुबह से ही भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। देखें, मौके से आई तस्वीरें…
वृंदावन से कृष्ण की प्रतिमा लेकर पहुंचीं नेहा जन्माष्टमी के अवसर पर दसवीं कक्षा की छात्रा नेहा कुमारी वृंदावन से भगवान श्रीकृष्ण की बाल स्वरूप प्रतिमा लेकर सीतामढ़ी पहुंची हैं। बाल कृष्ण की प्रतिमा श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। प्रतिमा के दर्शन और उसके साथ तस्वीर व सेल्फी लेने के लिए मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट रही है। कृष्ण की शिक्षाओं से प्रेरित हैं नेहा नेहा कुमारी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण में उनकी गहरी आस्था है और वह उन्हें अपना ईश्वर मानती हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की शिक्षाएं उन्हें हमेशा अच्छे कर्म करने की प्रेरणा देती हैं। वृंदावन से बाल स्वरूप की प्रतिमा लेकर सीतामढ़ी पहुंचना उनके लिए आस्था और श्रद्धा से जुड़ा विशेष अनुभव है। सुबह से जारी है भजन-कीर्तन मंदिर प्रबंधन से जुड़े पवन यादव ने बताया कि सुबह से ही मंदिर में भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं। श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। मंदिर समिति के मुना सिंह यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीला अपरंपार है। जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी संख्या में भक्त दर्शन और पूजा के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। रात 12 बजे मनाया जाएगा जन्मोत्सव राधा-कृष्ण मंदिर के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. सीताराम यादव ने बताया कि शाम 8 बजे से रात 12 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव विधिवत मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से पूरा परिसर भक्तिमय बना हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *