तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत:सीतामढ़ी में इलाज के समय गई जान, घर लौट रहा था

तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत:सीतामढ़ी में इलाज के समय गई जान, घर लौट रहा था

सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान विश्वनाथपुर गांव के 19 वर्षीय सत्यम कुमार के रूप में हुई है। यह हादसा आजाद चौक-बिश्वनाथपुर के पास हुआ। सत्यम कुमार कैलासपुरी से अपने घर विश्वनाथपुर लौट रहा था। इसी दौरान मेन रोड से ब्रांच रोड की ओर जाते समय एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। इलाज के समय गई घायल की जान दुर्घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों ने बताया कि 31 अगस्त को हुए इस हादसे के बाद सत्यम की हालत गंभीर थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस उसे इलाज के लिए बाहर ले जाया गया, जहां करीब दो दिनों तक उसका इलाज चला। डॉक्टरों की कोशिश के बाद भी उसकी जान नहीं बच सकी और इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। डुमरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि हादसे में शामिल वाहन को जब्त कर लिया गया है। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान विश्वनाथपुर गांव के 19 वर्षीय सत्यम कुमार के रूप में हुई है। यह हादसा आजाद चौक-बिश्वनाथपुर के पास हुआ। सत्यम कुमार कैलासपुरी से अपने घर विश्वनाथपुर लौट रहा था। इसी दौरान मेन रोड से ब्रांच रोड की ओर जाते समय एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। इलाज के समय गई घायल की जान दुर्घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों ने बताया कि 31 अगस्त को हुए इस हादसे के बाद सत्यम की हालत गंभीर थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस उसे इलाज के लिए बाहर ले जाया गया, जहां करीब दो दिनों तक उसका इलाज चला। डॉक्टरों की कोशिश के बाद भी उसकी जान नहीं बच सकी और इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। डुमरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि हादसे में शामिल वाहन को जब्त कर लिया गया है। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *