बांका शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। कलेक्ट्रेट परिसर के पीछे करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जा रहा है। भवन निर्माण विभाग की ओर से इसका काम तेजी से चल रहा है। विभाग ने इसी साल नवंबर-दिसंबर तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। अब तक भवन का आधे से अधिक काम पूरा हो चुका है। बड़े कार्यक्रमों के लिए मिलेगी बेहतर जगह ऑडिटोरियम के तैयार होने के बाद जिले में बड़े सरकारी, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने में सुविधा होगी। अभी बड़े आयोजनों के लिए टाउन हॉल मुख्य स्थल है, लेकिन वहां बैठने की क्षमता सीमित है। इसी जरूरत को देखते हुए सरकारी जमीन पर नए ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जा रहा है। 630 लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था ऑडिटोरियम में मुख्य मंच के साथ बड़ा सभागार बनाया जा रहा है। इसमें करीब 630 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यहां एसी, डिजिटल साइनेज, हाईटेक साउंड सिस्टम, प्रोजेक्टर, आधुनिक लाइटिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वीआईपी-सामान्य दर्शकों को अलग व्यवस्था ऑडिटोरियम में वीआईपी और सामान्य दर्शकों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था होगी। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग भी बनाई जा रही है। इससे बड़े आयोजनों के दौरान पार्किंग और भीड़ प्रबंधन में भी सुविधा होगी। जिले के इंफ्रास्ट्रक्चर में जुड़ेगी नई सुविधा बांका में पिछले कुछ वर्षों में कई नई सुविधाओं का निर्माण हुआ है। आरएमके परिसर में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से जिला पुस्तकालय भवन बनाया गया है। इसके पास इंडोर स्टेडियम का भी सुधार किया गया है। वहीं, जी प्लस थ्री मॉडल का खेल भवन भी तैयार है, जिसके ग्राउंड फ्लोर पर आधुनिक जिम की सुविधा उपलब्ध है। नवंबर-दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर के पीछे ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विभाग का लक्ष्य इसे इसी वर्ष नवंबर-दिसंबर के बीच पूरा करने का है। ऑडिटोरियम के तैयार होने के बाद जिले में बड़े आयोजनों के लिए एक आधुनिक और सुविधाजनक स्थल उपलब्ध हो जाएगा। बांका शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। कलेक्ट्रेट परिसर के पीछे करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जा रहा है। भवन निर्माण विभाग की ओर से इसका काम तेजी से चल रहा है। विभाग ने इसी साल नवंबर-दिसंबर तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। अब तक भवन का आधे से अधिक काम पूरा हो चुका है। बड़े कार्यक्रमों के लिए मिलेगी बेहतर जगह ऑडिटोरियम के तैयार होने के बाद जिले में बड़े सरकारी, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने में सुविधा होगी। अभी बड़े आयोजनों के लिए टाउन हॉल मुख्य स्थल है, लेकिन वहां बैठने की क्षमता सीमित है। इसी जरूरत को देखते हुए सरकारी जमीन पर नए ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जा रहा है। 630 लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था ऑडिटोरियम में मुख्य मंच के साथ बड़ा सभागार बनाया जा रहा है। इसमें करीब 630 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यहां एसी, डिजिटल साइनेज, हाईटेक साउंड सिस्टम, प्रोजेक्टर, आधुनिक लाइटिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वीआईपी-सामान्य दर्शकों को अलग व्यवस्था ऑडिटोरियम में वीआईपी और सामान्य दर्शकों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था होगी। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग भी बनाई जा रही है। इससे बड़े आयोजनों के दौरान पार्किंग और भीड़ प्रबंधन में भी सुविधा होगी। जिले के इंफ्रास्ट्रक्चर में जुड़ेगी नई सुविधा बांका में पिछले कुछ वर्षों में कई नई सुविधाओं का निर्माण हुआ है। आरएमके परिसर में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से जिला पुस्तकालय भवन बनाया गया है। इसके पास इंडोर स्टेडियम का भी सुधार किया गया है। वहीं, जी प्लस थ्री मॉडल का खेल भवन भी तैयार है, जिसके ग्राउंड फ्लोर पर आधुनिक जिम की सुविधा उपलब्ध है। नवंबर-दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर के पीछे ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विभाग का लक्ष्य इसे इसी वर्ष नवंबर-दिसंबर के बीच पूरा करने का है। ऑडिटोरियम के तैयार होने के बाद जिले में बड़े आयोजनों के लिए एक आधुनिक और सुविधाजनक स्थल उपलब्ध हो जाएगा।

