Women’s Asia Cup 2026: एशिया कप में गर्दा उड़ा रहीं भारतीय प्‍लेयर्स, स्‍मृति मंधाना शीर्ष पर, जानें टॉप-10 में कौन-कौन

Women’s Asia Cup 2026: एशिया कप में गर्दा उड़ा रहीं भारतीय प्‍लेयर्स, स्‍मृति मंधाना शीर्ष पर, जानें टॉप-10 में कौन-कौन

Women’s Asia Cup 2026: एशिया कप में भारतीय महिला खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है। स्‍मृति मंधाना हांगकांग के खिलाफ महज 64 गेंदों पर 124 रन की दमदार पारी टूर्नामेंट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। इस तरह शीर्ष दो स्‍थान पर भारतीय का कब्‍जा है। 

Women’s Asia Cup 2026 Stats: भारतीय महिला टीम ने एशिया कप के शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब भारत का ग्रुप चरण में आखिरी मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान से है। वहीं, सात टीमों के बीच 3 स्‍थानों के लिए जंग होगी। भारत की ओर से स्‍मृति मंधाना ने गुरुवार रात हांगकांग के खिलाफ महज 64 गेंदों पर 14 चौके और 7 छक्‍कों की मदद से 124 रन की विस्‍फोटक पारी खेली। इसके साथ ही वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रनों के साथ शीर्ष स्‍कोरर बन गई हैं। जबकि शेफाली वर्मा दूसरे स्‍थान पर हैं। इस तरह 8 टीमों के इस टूर्नामेंट में सबसे ज्‍यादा रन वाली टॉप-10 प्‍लेयर्स की लिस्‍ट में भारत का दबदबा देखने को मिल रहा है।

स्मृति मंधाना के आसपास भी नहीं कोई अन्‍य बल्‍लेबाज

स्मृति मंधाना एशिया कप 2026 में दो मैचों के बाद 143 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उन्होंने 71 के औसत और 193.24 के जबरदस्‍त स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्‍ले से 18 चौके और 7 छक्‍के आए हैं। वहीं, इस लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर काबिज शेफाली वर्मा ने 46 के औसत और 173.58 के स्‍ट्राइक रेट से 92 रन बनाए हैं। इस सूची में तीसरे स्‍थान थाईलैंड की नन्‍नापट कोंचारोएनकाई हैं, जिन्‍होंने तीन मैचों की तीन पारियों में 22.67 के औसत और 73.12 के स्‍ट्राइक रेट से 68 रन बनाए हैं।

महिला एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्‍लेबाज

रैंक खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
1 स्मृति मंधाना 2 2 143 71.50 193.24 18 7
2 शेफाली वर्मा 2 2 92 46.00 173.58 11 5
3 नन्नापट कोंचारोएनकाई 3 3 68 22.67 73.12 7 0
4 नरुमोल चाइवई 2 2 60 30.00 93.75 6 2
5 चमारी अटापट्टू 2 2 57 57.00 150.00 8 2
6 मुनीबा अली 1 1 54 54.00 103.85 4 0
7 निलाक्षिका सिल्वा 2 1 50 50.00 142.86 3 1
8 सोभना मोस्तारी 1 1 40 40.00 95.24 2 1
9 यास्मिन दासवानी 2 2 39 19.50 60.94 3 0
10 मरीना लैम्पलॉ 2 2 36 18.00 138.46 7 0

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *