Sunita Ahuja-Govinda Controversy: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा पिछले कई दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने उनपर अपनी बेटी की उम्र की लड़की के साथ अफेयर होने का आरोप लगाया था। इसके बाद गोविंदा ने भी आगे आकर पत्नी सुनीता को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। दोनों के बीच बढ़ते विवाद के बाद सुनीता ने गोविंदा के साथ अपनी तलाक की अर्जी भी वापस ले ली थी। अब सुनीता के एक नए वीडियो ने एक बार फिर दोनों के विवाद को तूल दे दी है। दरअसल हाल ही में सुनीता ने अपने घर पर लॉकअप के सभी कंटेस्टेंट्स के लिए पार्टी रखी थी। इस पार्टी में कई कंटेस्टेंट्स का रियूनियन देखने को मिला। अब इसी पार्टी से कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद बवाल मच गया है।
सुनीता का डांस करने वाला वीडियो वायरल
दरअसल इसी पार्टी से सुनीता आहूजा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुनीता लॉकअप के कंटेस्टेंट योगेश रावत के साथ डांस करते हुए नजर आ रही हैं। अब इसी वीडियो को लेकर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें घेर लिया है। एक यूजर ने एक्स पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ‘कुछ दिन पहले सुनीता आहूजा कथित तौर पर गोविंदा और उनकी अभिनेत्री कोमल रानी को लेकर नाराजगी जाहिर करती नजर आई थीं। उन्होंने गोविंदा पर अपनी बेटियों की उम्र की लड़कियों के साथ घूमने को लेकर भी सवाल उठाए थे और उनके खिलाफ कोर्ट का रुख करने की बात सामने आई थी।’

बता दें, योगेश रावत के साथ इसी डांस वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर गोविंदा किसी कम उम्र की लड़की के साथ नजर आएं तो उन पर सवाल उठते हैं, लेकिन वही चीज सुनीता आहूजा करें तो उसे सही क्यों माना जाए? यूजर ने अपने पोस्ट में सीधे-सीधे लिखा- ‘गोविंदा करें तो कैरेक्टरलेस और आप करें तो सही?’
कई लोगों ने साधा सुनीता पर निशाना
बता दें, इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट में सुनीता के इस बर्ताव पर सवाल किया। एक यूजर ने लिखा- ‘अगर उन्हें गोविंदा के ऐसा करने पर आपत्ति थी, तो जब वह खुद कुछ वैसा ही करती नजर आ रही हैं, लोग इस विरोधाभास की ओर इशारा करेंगे ही।’
एक दूसरे यूजर ने लिखा- ‘लोगों को इस महिला के पाखंड के और भी उदाहरण देखने को मिलेंगे। वह अपने ही पति पर बेवफाई के आरोप लगाती हैं, लेकिन खुद साजिद खान, जिस पर दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं- के साथ फिल्म बनाती हैं! जिस दिन उन दोनों की साथ में कोई तस्वीर सामने आएगी, उस दिन इस महिला की बिल्कुल भी इज्जत नहीं बचेगी।’

