औरंगाबाद में ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल:आरपीएफ ने सदर अस्पताल पहुंचाया, गया रेफर; कहा- याद नहीं किस ट्रेन से गिरा

औरंगाबाद में ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल:आरपीएफ ने सदर अस्पताल पहुंचाया, गया रेफर; कहा- याद नहीं किस ट्रेन से गिरा

औरंगाबाद में गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर अनुग्रह नारायण रोड और फेसर रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रेलवे पोल संख्या 531/7 और 531/9 के बीच हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की पहचान विश्वराज कुमार (48 वर्ष) के रूप में हुई है। वह गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के कुकरा गांव, वार्ड संख्या-28 निवासी सरजू प्रसाद का पुत्र बताया गया है। युवक किस ट्रेन से यात्रा कर रहा था और वह ट्रेन से किस परिस्थिति में गिरा, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। आरपीएफ ने अस्पताल पहुंचाकर कराया इलाज घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ कांस्टेबल उमेश कुमार और सब इंस्पेक्टर शिवराज साह मौके पर पहुंचे। दोनों ने घायल युवक की स्थिति को देखते हुए तत्काल उसे सदर अस्पताल, औरंगाबाद पहुंचाया। अस्पताल में सुबह करीब साढ़े नौ बजे चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर पाई। बेहतर और विशेष चिकित्सा की आवश्यकता को देखते हुए उसे मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। इसके बाद युवक को गया ले जाने की तैयारी शुरू की गई।आरपीएफ कर्मियों के अनुसार, युवक के साथ हादसा किस तरह हुआ, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। रेलवे ट्रैक के आसपास घटना के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों को दी गई सूचना, दोस्त लेकर गया गया घटना की सूचना घायल युवक के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के निर्देश पर सदर अस्पताल पहुंचे उसका दोस्त गया के ही खिरियावां गांव निवासी सुधीर कुमार वर्मा ने घायल विश्वराज कुमार को आगे के इलाज के लिए अपने साथ मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया ले गए। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरपीएफ की ओर से घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि विश्वराज कुमार किस ट्रेन से यात्रा कर रहे थे और ट्रेन से गिरने की घटना किस कारण हुई। औरंगाबाद में गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर अनुग्रह नारायण रोड और फेसर रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रेलवे पोल संख्या 531/7 और 531/9 के बीच हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की पहचान विश्वराज कुमार (48 वर्ष) के रूप में हुई है। वह गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के कुकरा गांव, वार्ड संख्या-28 निवासी सरजू प्रसाद का पुत्र बताया गया है। युवक किस ट्रेन से यात्रा कर रहा था और वह ट्रेन से किस परिस्थिति में गिरा, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। आरपीएफ ने अस्पताल पहुंचाकर कराया इलाज घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ कांस्टेबल उमेश कुमार और सब इंस्पेक्टर शिवराज साह मौके पर पहुंचे। दोनों ने घायल युवक की स्थिति को देखते हुए तत्काल उसे सदर अस्पताल, औरंगाबाद पहुंचाया। अस्पताल में सुबह करीब साढ़े नौ बजे चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर पाई। बेहतर और विशेष चिकित्सा की आवश्यकता को देखते हुए उसे मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। इसके बाद युवक को गया ले जाने की तैयारी शुरू की गई।आरपीएफ कर्मियों के अनुसार, युवक के साथ हादसा किस तरह हुआ, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। रेलवे ट्रैक के आसपास घटना के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों को दी गई सूचना, दोस्त लेकर गया गया घटना की सूचना घायल युवक के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के निर्देश पर सदर अस्पताल पहुंचे उसका दोस्त गया के ही खिरियावां गांव निवासी सुधीर कुमार वर्मा ने घायल विश्वराज कुमार को आगे के इलाज के लिए अपने साथ मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया ले गए। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरपीएफ की ओर से घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि विश्वराज कुमार किस ट्रेन से यात्रा कर रहे थे और ट्रेन से गिरने की घटना किस कारण हुई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *