हाजीपुर में गंगा-गंडक का पानी निचले इलाकों में फैला:DRCC और आईटीआई परिसर में भी घुसा पानी;1700 घर प्रभावित, लोग ऊंचे स्थानों पर जा रहे

हाजीपुर में गंगा-गंडक का पानी निचले इलाकों में फैला:DRCC और आईटीआई परिसर में भी घुसा पानी;1700 घर प्रभावित, लोग ऊंचे स्थानों पर जा रहे

हाजीपुर में गंगा और गंडक नदियों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। निचले इलाकों में तेजी से पानी फैलने के कारण कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। हरिवंशपुर स्थित डीआरसीसी और आईटीआई परिसर में भी पानी घुस गया है। गांधी सेतु के नीचे का इलाका पूरी तरह पानी में डूब गया है। वार्ड नंबर 43 के पार्षद ने बताया कि इलाके के करीब 1700 घर बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। कई रास्तों पर पानी तेज धार के साथ बह रहा है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। हालात को देखते हुए लोग अपने घर छोड़कर सड़क किनारे और ऊंचे स्थानों पर जा रहे हैं। प्रभावित लोगों के लिए जरूरत के हिसाब से नाव का इंतजाम किया जा रहा है। शहर की ओर पानी बढ़ने की आशंका गंगा और गंडक दोनों नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में पानी के शहर की ओर बढ़ने की आशंका बनी हुई है। अगर जलस्तर में और बढ़ोतरी हुई, तो हाजीपुर में स्थिति और बिगड़ सकती है और हजारों लोग प्रभावित हो सकते हैं। हाजीपुर में गंगा और गंडक नदियों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। निचले इलाकों में तेजी से पानी फैलने के कारण कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। हरिवंशपुर स्थित डीआरसीसी और आईटीआई परिसर में भी पानी घुस गया है। गांधी सेतु के नीचे का इलाका पूरी तरह पानी में डूब गया है। वार्ड नंबर 43 के पार्षद ने बताया कि इलाके के करीब 1700 घर बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। कई रास्तों पर पानी तेज धार के साथ बह रहा है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। हालात को देखते हुए लोग अपने घर छोड़कर सड़क किनारे और ऊंचे स्थानों पर जा रहे हैं। प्रभावित लोगों के लिए जरूरत के हिसाब से नाव का इंतजाम किया जा रहा है। शहर की ओर पानी बढ़ने की आशंका गंगा और गंडक दोनों नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में पानी के शहर की ओर बढ़ने की आशंका बनी हुई है। अगर जलस्तर में और बढ़ोतरी हुई, तो हाजीपुर में स्थिति और बिगड़ सकती है और हजारों लोग प्रभावित हो सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *