फुकेट से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट A12379 के को-पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आया है। घटना की जांच कर रही एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। यह घटना 4 अगस्त को हुई थी। भुवनेश्वर के पास उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था। इस दौरान यात्रियों और क्रू सदस्यों को चोटें आई थीं। विमान में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर समेत कुल 145 लोग सवार थे। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
एअर इंडिया फ्लाइट के पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव:फुकेट-दिल्ली फ्लाइट झटके से 300 फीट नीचे आ गई थी, 137 यात्री सवार थे

