बाइक के पीछे मॉनिटर लिजर्ड को रस्सी से बांधकर घसीटा:वीडियो सामने आने पर वन विभाग ने आरोपी को पकड़कर जेल भेजा

बाइक के पीछे मॉनिटर लिजर्ड को रस्सी से बांधकर घसीटा:वीडियो सामने आने पर वन विभाग ने आरोपी को पकड़कर जेल भेजा

पाली के रोहट क्षेत्र में मॉनिटर लिजर्ड यानी पाटागोह को बाइक के पीछे रस्सी से बांधकर घसीटने का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए बाइक सवार को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। बाइक के पीछे बंधी थी मॉनिटर लिजर्ड उप वन संरक्षक सरवन कुमार रेड्डी ने बताया- रोहट क्षेत्र के दूधिया के पास सड़क पर बाइक चलाते एक व्यक्ति का वीडियो सामने आया था। वीडियो में बाइक के पीछे मॉनिटर लिजर्ड यानी पाटागोह बंधी हुई दिखाई दे रही है। युवक बाइक चला रहा था और उसके पीछे वन्यजीव सड़क पर घसीट रहा था। विभाग ने बाइक सवार ओमाराम को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की और बाद में उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। जानें … क्या होती है मॉनिटर लिजर्ड यानी पाटागोह मॉनिटर लिजर्ड यानी गोह या गोहरा राजस्थान में पाया जाने वाला सरीसृप है। यह मुख्य रूप से जमीन पर रहने वाला जीव है और कीड़े-मकोड़ों सहित छोटे जीवों को भोजन बनाता है। लोगों में इसे लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं, जबकि यह सामान्यतः इंसानों से दूरी बनाए रखता है। इसे पकड़ना, मारना या इसका अवैध व्यापार करना कानूनन अपराध है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *