जामताड़ा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत:ट्रैक्टर के बड़े पहिए के नीचे दबा, दो मजदूर घायल; बिशनपुर के पास हुआ हादसा

जामताड़ा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत:ट्रैक्टर के बड़े पहिए के नीचे दबा, दो मजदूर घायल; बिशनपुर के पास हुआ हादसा

जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र में एक हादसा हुआ। शीतलपुर – बिशनपुर गांव के पास गुरुवार रात करीब साढ़े सात बजे एक ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोग उसके नीचे दब गए। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। काफी कोशिश के बाद दो घंटे में तीनों को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया। जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर पर चालक के साथ दो मजदूर भी सवार थे। वे सामान खाली करने के बाद ताराबहाल की ओर लौट रहे थे। बिशनपुर के पास अचानक ट्रैक्टर बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक ट्रैक्टर के बड़े पहिए के नीचे दब गया था। ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला। वहां साधन नहीं होने के कारण घायलों को टोटो से कलाझरिया मुख्य मार्ग तक ले जाया गया। घटना की खबर मिलने पर जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र मंडल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने ताराबहाल निवासी 20 वर्षीय व्यास महतो (पिता श्रवण महतो) को मृत बता दिया। दो अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। एक मजदूर के हाथ में फ्रैक्चर बताया गया है, जबकि दूसरे को भी चोटें आई हैं। घायलों की हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सिविल सर्जन को भी जानकारी दी गई है। इकलौता बेटा था व्यास, मौत से परिवार सदमे में
व्यास महतो की मौत की खबर मिलते ही ताराबहाल गांव में मातम पसर गया। बताया गया कि व्यास अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता श्रवण महतो की दो बेटियां हैं और परिवार के लिए व्यास ही मुख्य सहारा था। अचानक हुए हादसे में बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर गबड़ा निवासी अमित राय का बताया जा रहा है। हालांकि ट्रैक्टर किस कारण अनियंत्रित होकर पलटा, इसकी स्पष्ट जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र में एक हादसा हुआ। शीतलपुर – बिशनपुर गांव के पास गुरुवार रात करीब साढ़े सात बजे एक ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोग उसके नीचे दब गए। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। काफी कोशिश के बाद दो घंटे में तीनों को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया। जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर पर चालक के साथ दो मजदूर भी सवार थे। वे सामान खाली करने के बाद ताराबहाल की ओर लौट रहे थे। बिशनपुर के पास अचानक ट्रैक्टर बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक ट्रैक्टर के बड़े पहिए के नीचे दब गया था। ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला। वहां साधन नहीं होने के कारण घायलों को टोटो से कलाझरिया मुख्य मार्ग तक ले जाया गया। घटना की खबर मिलने पर जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र मंडल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने ताराबहाल निवासी 20 वर्षीय व्यास महतो (पिता श्रवण महतो) को मृत बता दिया। दो अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। एक मजदूर के हाथ में फ्रैक्चर बताया गया है, जबकि दूसरे को भी चोटें आई हैं। घायलों की हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सिविल सर्जन को भी जानकारी दी गई है। इकलौता बेटा था व्यास, मौत से परिवार सदमे में
व्यास महतो की मौत की खबर मिलते ही ताराबहाल गांव में मातम पसर गया। बताया गया कि व्यास अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता श्रवण महतो की दो बेटियां हैं और परिवार के लिए व्यास ही मुख्य सहारा था। अचानक हुए हादसे में बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर गबड़ा निवासी अमित राय का बताया जा रहा है। हालांकि ट्रैक्टर किस कारण अनियंत्रित होकर पलटा, इसकी स्पष्ट जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *