लखनऊ में हरियाली तीज की धूम:सरुपा तिवारी के सिर सजा ‘तीज ब्यूटी आइकॉन’ का ताज

लखनऊ में हरियाली तीज की धूम:सरुपा तिवारी के सिर सजा ‘तीज ब्यूटी आइकॉन’ का ताज

लखनऊ में हरियाली तीज का पर्व बेहद हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। ‘सिटी स्कूल ऑफ डांस एंड म्यूज़िक’ की ओर से आयोजित इस भव्य हरियाली तीज समारोह में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी बेहतरीन कला व आत्मविश्वास से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘तीज ब्यूटी आइकॉन’ प्रतियोगिता रही। इसमें सभी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए सरुपा तिवारी ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें ‘तीज ब्यूटी आइकॉन’ चुना गया, जिसके बाद उन्हें ताज पहनाकर और विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं के उत्साह ने कार्यक्रम को बनाया सफल समारोह में सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे वहां मौजूद हर किसी का अनुभव बेहद सुखद रहा। महिलाओं की मेहनत, उत्साह और मनमोहक कला ने इस तीज कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बना दिया। इस शानदार और व्यवस्थित आयोजन के लिए वहां मौजूद सभी महिलाओं ने दिव्या शुक्ला को विशेष रूप से बधाई और अपनी शुभकामनाएं दीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *