2 पक्षों के बीच चाकूबाजी में 2 युवकों की मौत:खगड़िया में आरोपी पिता-बेटा समेत 3 लोग हिरासत में, सरिता बोली-मेरे इकलौते बेटे की जान ले ली

2 पक्षों के बीच चाकूबाजी में 2 युवकों की मौत:खगड़िया में आरोपी पिता-बेटा समेत 3 लोग हिरासत में, सरिता बोली-मेरे इकलौते बेटे की जान ले ली

खगड़िया के भरतखंड थाना क्षेत्र के खजरैठा नयाटोला में चाकूबाजी की घटना में दो युवकों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की मौत इलाज के लिए ले जाते समय हुई। मृतकों की पहचान खजरैठा निवासी स्वर्गीय विनोद चौधरी के बेटे गौरव कुमार(23) और पप्पू चौधरी के बेटे अंकुर कुमार(22) के रूप में हुई है। परिजन के मुताबिक, दोनों युवक चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत परबत्ता अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। बेगूसराय ले जाते समय रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतक गौरव कुमार की मां सरिता देवी ने बताया कि शाम को गांव के काली मंदिर के पास उनके बेटे को चाकू मारा गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पंकज चौधरी के बेटे ने चाकू मारा है। सरिता देवी ने कहा कि उनका एक ही बेटा था। पुराने विवाद में हुई चाकूबाजी वहीं, मृतकों के चचेरे भाई राजीव कुमार ने बताया कि दोनों युवक काली स्थान के पास थे। इसी दौरान पंकज चौधरी और उनके बेटे सुमेश कुमार पर दोनों को चाकू मारने का आरोप लगा है। राजीव के अनुसार, उन्हें दोनों पक्षों के बीच पहले से किसी विवाद की जानकारी नहीं थी।
पुलिस ने 3 लोगों को लिया हिरासत में घटना की जानकारी मिलते ही भरतखंड थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में पंकज कुमार के बेटे सुमेश कुमार और दो अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चाकूबाजी के असली कारण और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस लगातार स्थिति पर नजर रख रही है। खगड़िया के भरतखंड थाना क्षेत्र के खजरैठा नयाटोला में चाकूबाजी की घटना में दो युवकों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की मौत इलाज के लिए ले जाते समय हुई। मृतकों की पहचान खजरैठा निवासी स्वर्गीय विनोद चौधरी के बेटे गौरव कुमार(23) और पप्पू चौधरी के बेटे अंकुर कुमार(22) के रूप में हुई है। परिजन के मुताबिक, दोनों युवक चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत परबत्ता अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। बेगूसराय ले जाते समय रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतक गौरव कुमार की मां सरिता देवी ने बताया कि शाम को गांव के काली मंदिर के पास उनके बेटे को चाकू मारा गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पंकज चौधरी के बेटे ने चाकू मारा है। सरिता देवी ने कहा कि उनका एक ही बेटा था। पुराने विवाद में हुई चाकूबाजी वहीं, मृतकों के चचेरे भाई राजीव कुमार ने बताया कि दोनों युवक काली स्थान के पास थे। इसी दौरान पंकज चौधरी और उनके बेटे सुमेश कुमार पर दोनों को चाकू मारने का आरोप लगा है। राजीव के अनुसार, उन्हें दोनों पक्षों के बीच पहले से किसी विवाद की जानकारी नहीं थी।
पुलिस ने 3 लोगों को लिया हिरासत में घटना की जानकारी मिलते ही भरतखंड थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में पंकज कुमार के बेटे सुमेश कुमार और दो अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चाकूबाजी के असली कारण और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस लगातार स्थिति पर नजर रख रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *