गोरखपुर के सिटी माल थिएटर से हनुमान अंश मूवी देख कर निकल रहे लोगों को हनुमान जी को चढ़ाया हुआ लड्डू के साथ में सुंदरकांड का पुस्तक और पानी दिया जा रहा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग ऐसा काम करने वालों की जमकर इसकी तारीफ कर रहे हैं। कमेंट में आकर लोग जय श्री राम, जय बजरंगबली लिख रहे हैं।
आपको बता दें कि हनुमान अंश इसी साल 7 अगस्त को रिलीज़ हुई एक हिंदी-भाषा की आध्यात्मिक और डिवोशनल फिल्म है। जो प्रसिद्ध संत नीम करोली बाबा के जीवन, शिक्षाओं और चमत्कारों पर आधारित है। रिपोर्ट की माने तो या फिर मात्र 2 करोड़ में बनकर तैयार हुई है। रिलीज होने के बाद से यह फिल्म अबतक 50 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। कई सिनेमाघर में इसके टिकट हाउसफुल जा रहे हैं। मूवी के बाद प्रसाद देने का काम अखिलेश चौधरी, विजेन्द्र पांडेय , विशाल तिवारी, संदीप पटेल, आदर्श तिवारी व अन्य लोग मिलकर कर रहे हैं। फोटो पर क्लिक करके VIDEO देखें

