जन्माष्टमी-2026: इस्कॉन में 108 चांदी के कलश से होगा अभिषेक:8 टन फूल से सजावट, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन; राज्यपाल भी पहुंचेंगे मंदिर

जन्माष्टमी-2026: इस्कॉन में 108 चांदी के कलश से होगा अभिषेक:8 टन फूल से सजावट, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन; राज्यपाल भी पहुंचेंगे मंदिर

पूरे बिहार में आज धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई जाएगी। पटना के मंदिरों में भगवान कृष्ण की पूजा होगी। इस्कॉन मंदिर में भव्य आयोजन होगा। 108 चांदी के कलश से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। मुख्य पूजा की शुरुआत 11 बजे से होगी। वहीं, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन 1 बजे इस्कॉन टेंपल पहुंचेंगे। जबकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 3 बजे आकर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। आज अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके अलावा आज वृष राशि के चंद्रमा की साक्षी, वृष लग्न, रोहिणी नक्षत्र और मृगशिरा नक्षत्र का युग्म संयोग, हर्षण और वज्र योग का संयोग रहेगा। आज जन्माष्टमी के दिन द्वापर युग जैसा संयोग ज्योतिषाचार्य राकेश झा ने बताया, आज भाद्रपद कृष्ण उदयकालिक अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और शुक्रवार दिन होने से जन्माष्टमी पर आज द्वापर युग जैसा संयोग बन रहा है। इस योग में भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा और व्रत करने से श्रद्धालुओं को संतान सुख, वैवाहिक सुख, प्रेम की प्रगाढ़ता, सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति, आपसी सद्भावना तथा तीन जन्म के पापों से मुक्ति मिल जाती है। 8 टन फूल से होगी सजावट, बनेगा फूल बंगला इस्कॉन मंदिर में सुबह 4 बजे ही पट खुल जाएगा। रात 1:30 बजे तक भक्त दर्शन कर सकते हैं। नॉनस्टॉप कीर्तन और भगवान राधा-कृष्ण का विशेष अभिषेक होगा। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक श्रद्धालुओं और विशेष अतिथियों के लिए अभिषेक की व्यवस्था रहेगी। मंदिर की सजावट के लिए बेंगलुरु, पुणे और कोलकाता समेत विदेश से भी कई प्रकार के 8 टन फूल मंगाए गए हैं। इस बार मंदिर की सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी, क्योंकि इस बार फूल बंगला बनाया जा रहा है। वहीं, पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए प्रसादम की व्यवस्था रहेगी। 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी नजर इस्कॉन टीएमसी के चेयरमैन रमन मनोहर दास ने कहा, पटना के जीपीओ गोलंबर से मंदिर के अंदर तक बैरिकेडिंग लगी रहेगी, ताकि भक्तों को सुगम दर्शन हो सके। श्रद्धालु कतार में आएंगे और भगवान का दर्शन करेंगे। किसी तरह की अवांछित गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे जगह-जगह लगाए गए हैं। भक्तों से अनुरोध किया गया है कि वे मंदिर में प्रवेश से पहले अपने चप्पल-जूता की सुरक्षा की व्यवस्था का खुद करेंगे। BSNL ऑफिस की ओर से भक्तों की एंट्री होगी। मंदिर परिसर में किसी को भी रुकने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भीड़ अधिक होने की वजह से ऐसी व्यवस्था की गई है कि भक्त अंदर जाएंगे और दर्शन करने के साथ ही बाहर निकल जाएंगे। अगले दिन 20,000 से अधिक श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था टीएमसी के सदस्य वेणु विनोद दास ने कहा, श्री कृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को विख्यात गाथिका प्रिया मलिक की प्रस्तुति खास होगी। वे श्रीकृष्ण भक्ति पर आधारित भजन और कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगी। इसके बाद अगले दिन 5 सितंबर को इस्कॉन के फाउंडर आचार्य एसी भक्ति वेदांत स्वामी प्रभुपाद का जन्म दिवस मनाया जाएगा। प्रभुपाद ने ही पूरी दुनिया में इस्कॉन की स्थापना किया था। इसकी शुरुआत अमेरिका से हुई थी। शनिवार 5 सितंबर को दोपहर बाद 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। पूरे बिहार में आज धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई जाएगी। पटना के मंदिरों में भगवान कृष्ण की पूजा होगी। इस्कॉन मंदिर में भव्य आयोजन होगा। 108 चांदी के कलश से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। मुख्य पूजा की शुरुआत 11 बजे से होगी। वहीं, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन 1 बजे इस्कॉन टेंपल पहुंचेंगे। जबकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 3 बजे आकर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। आज अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके अलावा आज वृष राशि के चंद्रमा की साक्षी, वृष लग्न, रोहिणी नक्षत्र और मृगशिरा नक्षत्र का युग्म संयोग, हर्षण और वज्र योग का संयोग रहेगा। आज जन्माष्टमी के दिन द्वापर युग जैसा संयोग ज्योतिषाचार्य राकेश झा ने बताया, आज भाद्रपद कृष्ण उदयकालिक अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और शुक्रवार दिन होने से जन्माष्टमी पर आज द्वापर युग जैसा संयोग बन रहा है। इस योग में भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा और व्रत करने से श्रद्धालुओं को संतान सुख, वैवाहिक सुख, प्रेम की प्रगाढ़ता, सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति, आपसी सद्भावना तथा तीन जन्म के पापों से मुक्ति मिल जाती है। 8 टन फूल से होगी सजावट, बनेगा फूल बंगला इस्कॉन मंदिर में सुबह 4 बजे ही पट खुल जाएगा। रात 1:30 बजे तक भक्त दर्शन कर सकते हैं। नॉनस्टॉप कीर्तन और भगवान राधा-कृष्ण का विशेष अभिषेक होगा। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक श्रद्धालुओं और विशेष अतिथियों के लिए अभिषेक की व्यवस्था रहेगी। मंदिर की सजावट के लिए बेंगलुरु, पुणे और कोलकाता समेत विदेश से भी कई प्रकार के 8 टन फूल मंगाए गए हैं। इस बार मंदिर की सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी, क्योंकि इस बार फूल बंगला बनाया जा रहा है। वहीं, पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए प्रसादम की व्यवस्था रहेगी। 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी नजर इस्कॉन टीएमसी के चेयरमैन रमन मनोहर दास ने कहा, पटना के जीपीओ गोलंबर से मंदिर के अंदर तक बैरिकेडिंग लगी रहेगी, ताकि भक्तों को सुगम दर्शन हो सके। श्रद्धालु कतार में आएंगे और भगवान का दर्शन करेंगे। किसी तरह की अवांछित गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे जगह-जगह लगाए गए हैं। भक्तों से अनुरोध किया गया है कि वे मंदिर में प्रवेश से पहले अपने चप्पल-जूता की सुरक्षा की व्यवस्था का खुद करेंगे। BSNL ऑफिस की ओर से भक्तों की एंट्री होगी। मंदिर परिसर में किसी को भी रुकने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भीड़ अधिक होने की वजह से ऐसी व्यवस्था की गई है कि भक्त अंदर जाएंगे और दर्शन करने के साथ ही बाहर निकल जाएंगे। अगले दिन 20,000 से अधिक श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था टीएमसी के सदस्य वेणु विनोद दास ने कहा, श्री कृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को विख्यात गाथिका प्रिया मलिक की प्रस्तुति खास होगी। वे श्रीकृष्ण भक्ति पर आधारित भजन और कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगी। इसके बाद अगले दिन 5 सितंबर को इस्कॉन के फाउंडर आचार्य एसी भक्ति वेदांत स्वामी प्रभुपाद का जन्म दिवस मनाया जाएगा। प्रभुपाद ने ही पूरी दुनिया में इस्कॉन की स्थापना किया था। इसकी शुरुआत अमेरिका से हुई थी। शनिवार 5 सितंबर को दोपहर बाद 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *