गोरखपुर में शतरंज की बिसात पर खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा:मण्डलीय शतरंज प्रतियोगिता में चैंपियन बने खिलाड़ी

गोरखपुर में शतरंज की बिसात पर खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा:मण्डलीय शतरंज प्रतियोगिता में चैंपियन बने खिलाड़ी

गोरखपुर में 70 वीं माध्यमिक विद्यालयी मंडल स्तरीय बालक, बालिका शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मुख्य सभागार में हुआ। गोरखपुर के प्रतियोगियों ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करके मण्डलीय प्रतियोगिता में अपना दबदबा बनाया। अंडर-19 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में गोरखपुर के निशांत भट्ट ने महाराजगंज के बलराम विश्वकर्मा को, गोरखपुर के ही प्रभाकर वैभव ने महाराजगंज के चंद्रमणि को और महाराजगंज के अजीत वर्मा ने गोरखपुर के मोहम्मद सैफ को मात देकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में गोरखपुर के यश प्रताप ने महाराजगंज के सचिन विश्वकर्मा को, गोरखपुर के श्लोक कुमार गुप्ता ने महाराजगंज के वीरेंद्र को, देवरिया के अर्पित राय ने गोरखपुर के सूर्यांश दुबे को और गोरखपुर के शिवांश राय ने देवरिया के रोहित कुमार को पराजित कर अपनी टीम का दबदबा बनाए रखा। अंडर-14 बालक वर्ग में महाराजगंज के दीपांशु ने गोरखपुर के आदर्श ओझा को, देवरिया के देव खरवार ने महाराजगंज के प्रियांशु यादव को, गोरखपुर के वैभव निषाद ने महाराजगंज के रंजीत कुमार प्रजापति को मात दी। अंडर-14 बालिका वर्ग में देवरिया की प्रीति, गोरखपुर की नव्या उपाध्याय और देवरिया की अन्नपूर्णा मिश्रा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर गोल्ड मेडल जीते। अंडर-17 बालिका वर्ग में महाराजगंज की लक्ष्मी चौहान, गोरखपुर की कल्पना और देवरिया की आकृति ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। प्रतियोगिता समाप्ति के बाद पुरस्कार वितरण का कार्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखपुर जर्नलिस्ट क्लब के अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि जीवन में हार जीत मायने नहीं रखता, बल्कि आप कितने अच्छे ढंग से कोई कार्य करते हैं, यही महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर मंडली क्रीड़ा सचिव डॉक्टर अरुणेंद्र राय, संतोष सिंह, विवेकानंद मिश्र, अभय प्रताप सिंह, आलोक श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, कवि प्रदीप मिश्रा, प्रेम नाथ, अनुराग यादव, सुशील त्रिपाठी, सूर्यकांत शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *