कैमूर में 682 लीटर अवैध शराब जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने गुप्त सूचना पर 2 कारों से पकड़ी खेप, आरोपी हरियाणा के रहने वाले

कैमूर में 682 लीटर अवैध शराब जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने गुप्त सूचना पर 2 कारों से पकड़ी खेप, आरोपी हरियाणा के रहने वाले

मोहनिया चेकपोस्ट पर पुलिस ने 11 लाख रुपये की 682 लीटर अवैध शराब जब्त की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। चेकपोस्ट प्रभारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को इलाके में अवैध शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। ड्राइवर को भी मौके से किया गिरफ्तार सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर धर्मलता के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई और उसे छापेमारी के लिए भेजा गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ‘कुलहड़िया मोड़’ के पास दो संदिग्ध कारों को रोका। एक कार चालक दीपक कुमार गाड़ी लेकर भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई और क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दीपक कुमार को पकड़ लिया। वहीं, दूसरी कार के चालक सोमबीर कुमार को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले दोनों कारों की तलाशी लेने पर उनमें से कुल 682 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, जब्त की गई शराब का बाजार मूल्य करीब 9 से 11 लाख रुपये है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। वे शराब की इस खेप को मोहनिया के रास्ते सासाराम ले जाने वाले थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। मोहनिया चेकपोस्ट पर पुलिस ने 11 लाख रुपये की 682 लीटर अवैध शराब जब्त की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। चेकपोस्ट प्रभारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को इलाके में अवैध शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। ड्राइवर को भी मौके से किया गिरफ्तार सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर धर्मलता के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई और उसे छापेमारी के लिए भेजा गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ‘कुलहड़िया मोड़’ के पास दो संदिग्ध कारों को रोका। एक कार चालक दीपक कुमार गाड़ी लेकर भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई और क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दीपक कुमार को पकड़ लिया। वहीं, दूसरी कार के चालक सोमबीर कुमार को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले दोनों कारों की तलाशी लेने पर उनमें से कुल 682 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, जब्त की गई शराब का बाजार मूल्य करीब 9 से 11 लाख रुपये है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। वे शराब की इस खेप को मोहनिया के रास्ते सासाराम ले जाने वाले थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *