बेगूसराय के सरकारी स्कूल में जन्माष्टमी मनाया गया:छात्र-छात्राओं ने कृष्ण लीला और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए

बेगूसराय के सरकारी स्कूल में जन्माष्टमी मनाया गया:छात्र-छात्राओं ने कृष्ण लीला और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए

बेगूसराय सदर के चांदपुरा पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कृष्ण लीला का मंचन किया और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कृष्ण के रूप में सजे बच्चों की प्रस्तुति ने पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। ग्रामीणों ने इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम अब तक ज्यादातर निजी स्कूलों में होते थे, लेकिन सरकारी स्कूल के शिक्षक भी इस धारणा को बदल रहे हैं। पढ़ाई के साथ बच्चों को मंच देना और उनकी प्रतिभा को निखारना सरकारी विद्यालयों में आ रहे सकारात्मक बदलाव का संकेत है। शिक्षकों का यह प्रयास बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा रहा है और सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों का भरोसा भी मजबूत कर रहा है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे। बेगूसराय सदर के चांदपुरा पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कृष्ण लीला का मंचन किया और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कृष्ण के रूप में सजे बच्चों की प्रस्तुति ने पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। ग्रामीणों ने इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम अब तक ज्यादातर निजी स्कूलों में होते थे, लेकिन सरकारी स्कूल के शिक्षक भी इस धारणा को बदल रहे हैं। पढ़ाई के साथ बच्चों को मंच देना और उनकी प्रतिभा को निखारना सरकारी विद्यालयों में आ रहे सकारात्मक बदलाव का संकेत है। शिक्षकों का यह प्रयास बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा रहा है और सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों का भरोसा भी मजबूत कर रहा है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *