मोगा में पिता-पुत्री पर किया हमला:नाली से गंदगी निकालने को लेकर हुआ विवाद, सरपंच के 2 बेटों समेत 3 पर केस

मोगा में पिता-पुत्री पर किया हमला:नाली से गंदगी निकालने को लेकर हुआ विवाद, सरपंच के 2 बेटों समेत 3 पर केस

मोगा जिले के माछीके गांव में नाली से गंदगी निकालने को लेकर हुए झगड़े में करनैल सिंह और उनकी बेटी मनजीत कौर घायल हो गए। हथियारबंद लोगों ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस मामले में सरपंच के बेटों गुरविंदर सिंह और राजविंदर सिंह के अलावा काली नाम के एक शख्स पर केस दर्ज किया गया है। ये सभी माछीके गांव के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। रंजिश में दिया वारदात को अंजाम जांच अधिकारी सहायक थानेदार इकबाल सिंह ने बताया कि करनैल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपी गली की नाली से गंदगी निकालने को लेकर उनसे रंजिश रखते थे। इसी रंजिश के चलते उन्होंने करनैल सिंह और उनकी बेटी मनजीत कौर पर डंडे, लोहे के पाइप और गंडासी से हमला कर घायल कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच में अगर कोई और इस मामले में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *