चिलमारा में 700 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा:जन्माष्टमी पर अखंड हरिनाम संकीर्तन का होगा आयोजन

चिलमारा में 700 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा:जन्माष्टमी पर अखंड हरिनाम संकीर्तन का होगा आयोजन

कटिहार के चिलमारा स्थित सार्वजनिक काली और हनुमान मंदिर परिसर में जन्माष्टमी के अवसर पर अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। 3 सितंबर को एक कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें करीब 700 कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी इस शोभायात्रा में शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि चिलमारा में पिछले करीब 25 सालों से जन्माष्टमी पर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाता है। इस साल भी कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। कलश शोभायात्रा चिलमारा के यज्ञ स्थल से शुरू हुई। यह एसटी कॉलेज, डीएस कॉलेज, पटेल चौक और गामी टोला होते हुए बड़ी दुर्गा मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने जल भरा। इसके बाद शोभायात्रा दुर्गा मंदिर से कल्याण चौक, रामनगर चौक और एसटी कॉलेज होते हुए वापस हरिनाम संकीर्तन स्थल चिलमारा पहुंची। कलश शोभायात्रा के दौरान महिलाओं और कन्याओं में खास उत्साह दिखा। धार्मिक जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में 4 से 6 सितंबर तक अखंड हरिनाम संकीर्तन होगा। आयोजकों ने बताया कि इस दौरान कुल 16 प्रहर का हरिनाम संकीर्तन किया जाएगा। इसकी शुरुआत हर दिन दोपहर 1 बजे से होगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। 6 सितंबर को पूजा समापन और मूर्ति विसर्जन के साथ कार्यक्रम खत्म होगा। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारी और ग्रामीण सदस्य लगातार लगे हुए हैं। आयोजन समिति में अध्यक्ष डॉ. चंदन कुमार सिंह, सचिव सरोज सिंह और विनोद सिंह हैं। कोषाध्यक्ष उपेंद्र और धनंजय सिंह की भी इसमें मुख्य भूमिका है। इनके अलावा प्रभुनाथ नाथ, रवि, विनोद, गुलशन, रामावतार सिंह, कृष्णा, आनंद, लाला प्रसाद, गणेश, सोनू, मुन्ना सिंह, भगवान सिंह, सतीश और अखिलेश सहित समिति के अन्य सदस्य और ग्रामीण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं। कटिहार के चिलमारा स्थित सार्वजनिक काली और हनुमान मंदिर परिसर में जन्माष्टमी के अवसर पर अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। 3 सितंबर को एक कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें करीब 700 कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी इस शोभायात्रा में शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि चिलमारा में पिछले करीब 25 सालों से जन्माष्टमी पर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाता है। इस साल भी कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। कलश शोभायात्रा चिलमारा के यज्ञ स्थल से शुरू हुई। यह एसटी कॉलेज, डीएस कॉलेज, पटेल चौक और गामी टोला होते हुए बड़ी दुर्गा मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने जल भरा। इसके बाद शोभायात्रा दुर्गा मंदिर से कल्याण चौक, रामनगर चौक और एसटी कॉलेज होते हुए वापस हरिनाम संकीर्तन स्थल चिलमारा पहुंची। कलश शोभायात्रा के दौरान महिलाओं और कन्याओं में खास उत्साह दिखा। धार्मिक जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में 4 से 6 सितंबर तक अखंड हरिनाम संकीर्तन होगा। आयोजकों ने बताया कि इस दौरान कुल 16 प्रहर का हरिनाम संकीर्तन किया जाएगा। इसकी शुरुआत हर दिन दोपहर 1 बजे से होगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। 6 सितंबर को पूजा समापन और मूर्ति विसर्जन के साथ कार्यक्रम खत्म होगा। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारी और ग्रामीण सदस्य लगातार लगे हुए हैं। आयोजन समिति में अध्यक्ष डॉ. चंदन कुमार सिंह, सचिव सरोज सिंह और विनोद सिंह हैं। कोषाध्यक्ष उपेंद्र और धनंजय सिंह की भी इसमें मुख्य भूमिका है। इनके अलावा प्रभुनाथ नाथ, रवि, विनोद, गुलशन, रामावतार सिंह, कृष्णा, आनंद, लाला प्रसाद, गणेश, सोनू, मुन्ना सिंह, भगवान सिंह, सतीश और अखिलेश सहित समिति के अन्य सदस्य और ग्रामीण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *