नेशनल क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर वीवीएस लक्ष्मण इस महीने जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष टीम के कोच होंगे। स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री ने कोचों की लिस्ट जारी की है। लक्ष्मण के साथ सुनील जोशी, ऋषिकेश कानितकर और सुभदीप घोष भी टीम के कोचिंग स्टाफ में रहेंगे। लक्ष्मण ने 2023 में चीन के हांगझोउ में हुए एशियन गेम्स में भी भारतीय टीम को कोचिंग दी थी, जहां टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। गंभीर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में रहेंगे टीम के रेगुलर हेड कोच गौतम गंभीर वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दौरान सीनियर टीम के साथ रहेंगे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे 27 सितंबर से शुरू होगा। एशियन गेम्स में क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से शुरू होगी। भारतीय टीम अपना पहला मैच इसके चार दिन बाद खेलेगी। महिला टीम की कमान मजुमदार के पास अमोल मजुमदार भारतीय महिला टीम की कमान संभालना जारी रखेंगे। पिछली बार कानिटकर की कोचिंग में महिला टीम ने भी गोल्ड मेडल जीता था। मजुमदार के साथ गेंदबाजी कोच आविष्कार सालवी और फील्डिंग कोच मुनीश बाली रहेंगे। भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत जापान के खिलाफ क्वार्टरफाइनल से करेगी। पुरुष टीम का मुकाबला ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल शामिल हैं। —————————— एशियन गेम्स की यह खबर भी पढ़ें… जापान क्रिकेट का बयान-टीमें खुद होटल बुक कर सकती हैं:BCCI सुविधाओं से नाखुश था, एशियन गेम्स 19 सितंबर से होगा जापान क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) ने एशियन गेम्स में क्रिकेटर्स के ठहरने को लेकर उपजे विवाद पर कहा है कि टीमें अगर चाहें तो अपने ठहरने के लिए खुद होटल का इंतजाम कर सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें…
लक्ष्मण एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष टीम के कोच होंगे:2023 गेम्स में गोल्ड जीताया था; सुनील जोशी, कानितकर और घोष स्टाफ में शामिल

