राम सेवा का अवसर गौरव की बात-डॉ. निर्मला यादव:फिरोजाबाद में बोलीं- महिलाओं की सुविधाओं को ट्रस्ट की बैठकों में प्रमुखता से रखूंगी

राम सेवा का अवसर गौरव की बात-डॉ. निर्मला यादव:फिरोजाबाद में बोलीं- महिलाओं की सुविधाओं को ट्रस्ट की बैठकों में प्रमुखता से रखूंगी

फिरोजाबाद के एमजी डिग्री कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. निर्मला यादव के श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होने पर गुरुवार को कॉलेज प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मचारियों और अन्य लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उनके ट्रस्ट में शामिल होने से कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल रहा। डॉ. निर्मला यादव को श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होने वाली पहली महिला सदस्य बताया जा रहा है। स्वागत कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि ट्रस्ट में मिली जिम्मेदारी उनके लिए गौरव और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम उनके हृदय में बसते हैं और शायद इसी कारण उन्हें श्रीराम की सेवा का यह अवसर मिला है। महिलाओं की सुविधाओं पर रहेगा विशेष ध्यान डॉ. निर्मला यादव ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इनमें महिला श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी रहती है। ऐसे में ट्रस्ट में महिलाओं की भागीदारी बढ़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की बैठकों में महिलाओं से जुड़ी सुविधाओं और उनकी जरूरतों को प्रमुखता से रखा जाएगा। राम मंदिर आने वाली महिला श्रद्धालुओं को दर्शन, आराम, सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कॉलेज परिवार ने बताया गौरव की बात स्वागत कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों ने डॉ. निर्मला यादव को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉ. यादव के श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होने से फिरोजाबाद और एमजी डिग्री कॉलेज परिवार का गौरव बढ़ा है। इस दौरान सभी ने उनके सफल कार्यकाल और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *