वैभव सूर्यवंशी का जलवा, दलीप ट्रॉफी में ईशान किशन और रिंकू सिंह समेत सभी दिग्‍गजों को छोड़ा पीछे

वैभव सूर्यवंशी का जलवा, दलीप ट्रॉफी में ईशान किशन और रिंकू सिंह समेत सभी दिग्‍गजों को छोड़ा पीछे

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है। फाइनल मुकाबले के बाद सीजन के विजेता का नाम सामने आ जाएगा। फाइनल मुकाबला रविवार 6 सितंबर से चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच ईशान किशन की अगुवाई वाली ईस्ट जोन और तिलक वर्मा के नेतृत्‍व वाली साउथ जोन के बीच खेला जाएगा। जहां एक बार फिर सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और तिलक वर्मा जैसे तूफानी बल्लेबाजों पर टिकी होंगी। इस टूर्नामेंट भी वैभव का जलवा कायम है। उन्‍होंने अब तक सबसे ज्‍यादा स्‍ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

वैभव सूर्यवंशी समेत दो बल्‍लेबाज का स्‍ट्राइक रेट ही 100 या उससे ज्‍यादा

खिताबी मुकाबले से पहले अगर दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्‍यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाजों की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी 107.69 के स्‍ट्राइक रेट के साथ टॉप पर हैं। उन्‍होंने दो मैचों की तीन पारियों में 46.67 के औसत से 140 रन बनाए हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर अंशुल कंबोज हैं, जिन्‍होंने दो मैचों की चार पारियों में 30 के औसत और 100 के स्‍ट्राइक रेट से 120 रन बनाए हैं। इन दोनों के अलावा अन्‍य किसी बल्‍लेबाज का स्‍ट्राइक रेट 100 या उससे ज्‍यादा नहीं हैं। वहीं, रिंकू सिंह का नाम तो टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में भी नहीं है।

दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे अच्‍छे स्‍ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंक बल्लेबाज मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट
1 वैभव सूर्यवंशी 2 3 140 46.67 107.69
2 अंशुल कंबोज 2 4 120 30.00 100.00
3 आयुष बदोनी 2 4 134 33.50 82.72
4 ऋतुराज गायकवाड़ 1 2 71 35.50 80.68
5 अब्दुल समद 2 4 66 16.50 79.52
6 ईशान किशन 2 3 59 29.50 76.62
7 स्मरण रविचंद्रन 1 2 59 59.00 76.62
8 सुदीप कुमार घरामी 2 3 185 61.67 74.30
9 कुमार कुशाग्र 2 3 77 25.67 72.64
10 शहबाज अहमद 1 1 167 167.00 68.44

सुदीप कुमार के नाम सबसे ज्‍यादा रन

सुदीप कुमार दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं। उन्‍होंने दो मैचों की तीन पारियों में 61.67 के औसत और 74.30 के स्‍ट्राइक रेट के साथ 185 रन बनाए हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर शाहबाज अहमद हैं, जिन्‍होंने एक मैच की एक पारी में 167 रन बनाए। वहीं, इस मामले में तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा हैं, जिन्‍होंने एक मैच की दो पारियों में 50.76 के स्‍ट्राइक रेट से 167 रन बनाए हैं। जबकि वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में चौथे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्‍होंने दो मैचों की तीन पारियों में 140 रन बनाए हैं। अगर फाइनल में भी उनका बल्‍ला चलता है तो वह इस मामले में भी शीर्ष पर पहुंच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *