Kidambi Srikanth ने China Masters में किया उलटफेर, Victor Lai को सीधे गेम में हराया

Kidambi Srikanth ने China Masters में किया उलटफेर, Victor Lai को सीधे गेम में हराया

शेनझेन, तीन सितंबर भारत के अनुभवी खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को यहां कनाडा के विश्व में नौवें नंबर के खिलाड़ी विक्टर लाई को सीधे गेम में हराकर चीन मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस साल की शुरुआत में यूएस ओपन सुपर 300 के फाइनल में पहुंचने वाले 33 वर्षीय श्रीकांत ने लाई पर 21-18 21-19 से जीत दर्ज करके उलटफेर किया। लाई ने पिछले महीने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।श्रीकांत अपने अगले मैच में हांगकांग के ली चेउक यिउ का सामना करेंगे। महिला एकल में हाल ही में ताइपे ओपन वर्ल्ड टूर सुपर 300 का खिताब जीतने वाली तन्वी शर्मा को दूसरे दौर में जापान की विश्व में नौवें नंबर की खिलाड़ी टोमोका मियाजाकी से 17-21 21-18 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। भारत के ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो भी मिश्रित युगल में चीनी ताइपे के लियू कुआंग हेंग और सू यिन हुई से 18-21, 18-21 से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए।श्रीकांत ने लाई के खिलाफ अपने जुझारूपन का शानदार प्रदर्शन किया। वह पहले गेम के शुरू में 3-7 से पीछे हो गए, लेकिन लाई की गलतियों का फायदा उठाकर उन्होंने 8-8 से बराबरी कर ली। कनाडा के खिलाड़ी ने हालांकि इंटरवल तक दो अंक की बढ़त हासिल कर ली।उन्होंने इसके बाद स्कोर 15-11 कर दिया। श्रीकांत ने हालांकि जोरदार वापसी की और स्कोर 15-15 कर दिया। एक और क्रॉस-कोर्ट स्मैश से भारतीय खिलाड़ी ने 18-16 की बढ़त हासिल कर दी।इसके बाद उन्हें तीन गेम प्वाइंट मिले और उन्होंने दूसरे गेम प्वाइंट पर यह गेम अपने नाम कर दिया। श्रीकांत ने दूसरे गेम के शुरू में गलतियां की जिससे वह 5-9 से पीछे हो गए। भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि वापसी के प्रयास जारी रखे।जब वह 9-14 से पीछे थे तब उन्होंने दो जोरदार शॉट्स और लाई की गलतियों से स्कोर 13-14 कर दिया। इसके बाद एक समय स्कोर 18-18 पर बराबरी पर था। इसके बाद लाई का शॉट बाहर चला गया और श्रीकांत ने एक जोरदार शॉट मारकर मैच प्वाइंट हासिल कर लिया तथा जल्द ही मैच अपने नाम कर दिया। 

शेनझेन, तीन सितंबर भारत के अनुभवी खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को यहां कनाडा के विश्व में नौवें नंबर के खिलाड़ी विक्टर लाई को सीधे गेम में हराकर चीन मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस साल की शुरुआत में यूएस ओपन सुपर 300 के फाइनल में पहुंचने वाले 33 वर्षीय श्रीकांत ने लाई पर 21-18 21-19 से जीत दर्ज करके उलटफेर किया। लाई ने पिछले महीने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

श्रीकांत अपने अगले मैच में हांगकांग के ली चेउक यिउ का सामना करेंगे। महिला एकल में हाल ही में ताइपे ओपन वर्ल्ड टूर सुपर 300 का खिताब जीतने वाली तन्वी शर्मा को दूसरे दौर में जापान की विश्व में नौवें नंबर की खिलाड़ी टोमोका मियाजाकी से 17-21 21-18 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। भारत के ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो भी मिश्रित युगल में चीनी ताइपे के लियू कुआंग हेंग और सू यिन हुई से 18-21, 18-21 से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

श्रीकांत ने लाई के खिलाफ अपने जुझारूपन का शानदार प्रदर्शन किया। वह पहले गेम के शुरू में 3-7 से पीछे हो गए, लेकिन लाई की गलतियों का फायदा उठाकर उन्होंने 8-8 से बराबरी कर ली। कनाडा के खिलाड़ी ने हालांकि इंटरवल तक दो अंक की बढ़त हासिल कर ली।

उन्होंने इसके बाद स्कोर 15-11 कर दिया। श्रीकांत ने हालांकि जोरदार वापसी की और स्कोर 15-15 कर दिया। एक और क्रॉस-कोर्ट स्मैश से भारतीय खिलाड़ी ने 18-16 की बढ़त हासिल कर दी।

इसके बाद उन्हें तीन गेम प्वाइंट मिले और उन्होंने दूसरे गेम प्वाइंट पर यह गेम अपने नाम कर दिया। श्रीकांत ने दूसरे गेम के शुरू में गलतियां की जिससे वह 5-9 से पीछे हो गए। भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि वापसी के प्रयास जारी रखे।

जब वह 9-14 से पीछे थे तब उन्होंने दो जोरदार शॉट्स और लाई की गलतियों से स्कोर 13-14 कर दिया। इसके बाद एक समय स्कोर 18-18 पर बराबरी पर था। इसके बाद लाई का शॉट बाहर चला गया और श्रीकांत ने एक जोरदार शॉट मारकर मैच प्वाइंट हासिल कर लिया तथा जल्द ही मैच अपने नाम कर दिया।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *