हाथरस में पशुओं के सींग से भरा कंटेनर पकड़ा:आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर पुलिस ने की कार्रवाई, ड्राइवर कंटेनर छोड़कर फरार

हाथरस में पशुओं के सींग से भरा कंटेनर पकड़ा:आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर पुलिस ने की कार्रवाई, ड्राइवर कंटेनर छोड़कर फरार

हाथरस में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर बरसे गांव के पास पुलिस ने बुधवार रात एक संदिग्ध कंटेनर को पकड़ लिया। मुखबिर की सूचना पर करीब 10:30 बजे की गई कार्रवाई में कंटेनर की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में मृत पशुओं के सींग भरे मिले। पुलिस को देखते ही चालक कंटेनर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस को हाईवे से एक संदिग्ध कंटेनर के गुजरने की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और बरसे गांव के पास घेराबंदी कर कंटेनर को रोक लिया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें बड़ी संख्या में पशुओं के सींग बरामद हुए। नासिक से संभल के लिए काटी गई थी बिल्टी पुलिस ने कंटेनर के कागजातों की जांच की तो सामने आया कि उसमें लदे माल की बिल्टी महाराष्ट्र के नासिक से उत्तर प्रदेश के संभल जिले के लिए काटी गई थी। इसके बाद पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। चालक की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस के मुताबिक कंटेनर चालक कार्रवाई के दौरान मौके से भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस अब बरामद माल, वाहन के दस्तावेजों और बिल्टी के आधार पर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि पशुओं के सींग कहां से लाए गए थे और इन्हें संभल में कहां पहुंचाया जाना था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *