सीएम के फर्रुखाबाद दौरे से पहले डीआईजी ने किया निरीक्षण:योगी आदित्यनाथ कल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वे, बाढ़ पीड़ितों को बांटेंगे राहत सामग्री

सीएम के फर्रुखाबाद दौरे से पहले डीआईजी ने किया निरीक्षण:योगी आदित्यनाथ कल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वे, बाढ़ पीड़ितों को बांटेंगे राहत सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह फर्रुखाबाद पहुंचेंगे और पुलिस लाइन मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। कार्यक्रम से पहले वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे भी करेंगे। बुधवार देर शाम तक पुलिस लाइन मैदान में कार्यक्रम की तैयारियां चलती रहीं। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीआईजी यमुना प्रसाद कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हेलीकॉप्टर लैंडिंग स्थल पर पहुंचकर हेलीपैड की व्यवस्थाएं देखीं। इसके बाद मंच और पंडाल का निरीक्षण किया। एसपी आरती सिंह ने डीआईजी को कार्यक्रम से जुड़ी सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी। डीआईजी ने पंडाल तैयार करने वाले कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को दी गई ड्यूटी की जानकारी निरीक्षण के बाद डीआईजी यमुना प्रसाद ने पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग ली। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी और जिम्मेदारियों की जानकारी दे दी गई है। डीआईजी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल के मुख्य गेटों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। प्रवेश करने वाले लोगों की सघन चेकिंग की जाए। सिविल ड्रेस में तैनात पुलिसकर्मियों के अलावा अन्य पुलिसकर्मी भी लगातार निगरानी रखें। उन्होंने ज्वलनशील वस्तुओं और काले कपड़े पहनकर आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। स्लोगन लिखी तख्ती लेकर आने वालों की भी जांच करने को कहा गया। पंडाल के अंदर तैनात पुलिसकर्मियों को भी लगातार व्यवस्थाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसपी आरती सिंह ने भी पुलिसकर्मियों को संबोधित किया। बाद में डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से ड्यूटी के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का अनुरोध किया। वीआईपी और सामान्य पार्किंग की अलग व्यवस्था डीआईजी यमुना प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। वीआईपी और सामान्य वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। रूट व्यवस्था के लिए भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी की भी तैनाती की गई है। सभी जवानों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। आठ स्थानों पर बनाई गई पार्किंग कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए आठ स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था की गई है। इनमें फतेहगढ़ जेजेआर, डीएन, कृष्णा लॉज पार्किंग, ऑफिसर्स क्लब के पीछे, रामप्यारी गेस्ट हाउस और उसके सामने, जेएनवी रोड पर दरगाह हजरत शाह के पास, रोडवेज वर्कशॉप और स्टेडियम शामिल हैं। इसके अलावा रखा इंटर कॉलेज से सेंट्रल जेल चौराहे तक सड़क किनारे पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आपात स्थिति के लिए सातनपुर मंडी में इमरजेंसी पार्किंग बनाई गई है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए करीब 100 बैरियर भी लगाए गए हैं। जोन के कई जिलों से पहुंचा पुलिस बल मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा में जोन के विभिन्न जनपदों से पुलिस बल बुलाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में 16 सीओ, 6 एएसपी, 60 इंस्पेक्टर, 300 सब इंस्पेक्टर, 550 आरक्षी, 15 टीएसआई, 70 यातायात पुलिसकर्मी और 10 एसओ लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री के हवाई सर्वे और कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *