वाराणसी में कल बंद रहेगा 8वीं तक का स्कूल:भारी बारिश और बाढ़ के खतरे को देखते हुए फैसला, बीएसए ने जारी किया आदेश

वाराणसी में कल बंद रहेगा 8वीं तक का स्कूल:भारी बारिश और बाढ़ के खतरे को देखते हुए फैसला, बीएसए ने जारी किया आदेश

वाराणसी में लगातार हो रही बारिश और अतिवृष्टि के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए गुरुवार, 3 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने आदेश जारी करते हुए जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की है। यह आदेश परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों पर लागू होगा। प्रशासन का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। स्कूल बंद, लेकिन शिक्षकों की रहेगी उपस्थिति
विद्यालयों में छात्रों की छुट्टी रहेगी, लेकिन परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को स्कूल पहुंचना होगा। उन्हें आधार सत्यापन, डीबीटी, यू-डायस और अन्य विभागीय कार्यों के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए ने सभी विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। कई स्कूलों में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर
जिले में गंगा और अन्य क्षेत्रों में जलभराव तथा बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कई सरकारी विद्यालयों को राहत शिविर के रूप में भी तैयार किया गया है। जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को इन शिविरों में ठहराने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन का कहना है कि लगातार बारिश, जलभराव और राहत कार्यों के चलते विद्यालयों में नियमित शिक्षण कार्य संचालित करना फिलहाल संभव नहीं है। ऐसे में एहतियात के तौर पर छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *