शेरपुर कलां में जिला स्तरीय कला उत्सव:कहानीवाचन और नाटक में प्रथम, लोकनृत्य प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया

शेरपुर कलां में जिला स्तरीय कला उत्सव:कहानीवाचन और नाटक में प्रथम, लोकनृत्य प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया

माध्यमिक शिक्षा विभाग (समग्र शिक्षा) के अंतर्गत वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव में राजकीय मॉडल बालिका इंटर कॉलेज शेरपुर कलां की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्राओं ने कहानी वाचन और नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लोक नृत्य में तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय कला उत्सव में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक और कलात्मक प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। इस दौरान राजकीय मॉडल बालिका इंटर कॉलेज शेरपुर कलां की छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई उपलब्धियां अपने नाम कीं। नाटक प्रतियोगिता में शहराज़ हैदर, अदीबा बी, अर्शीनाज़ और आलिया की टीम ने शानदार अभिनय के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की जीवंत प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। नाटक के अंत में शहराज़ हैदर उर्फ अंशू ने अपने प्रभावशाली संबोधन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं कहानीवाचन प्रतियोगिता में आफरीन अंसारी और असम अंसारी ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा लोक नृत्य प्रतियोगिता में डिम्पी भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। शिक्षकों, परिजनों और शुभचिंतकों ने सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कला उत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर छिपी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है। शेरपुर कलां की छात्राओं की सफलता ने एक बार फिर साबित किया कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी अवसर मिलने पर अपनी प्रतिभा से जिले स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *