जनसुराज के प्रोग्राम में खाना का काउंटर बंद, कार्यकर्ता नाराज:कहा- हमारा अपमान हुआ, ऐसा व्यवहार हुआ तो पार्टी कार्यक्रम में कैसे आएंगे; PK की बैठक

जनसुराज के प्रोग्राम में खाना का काउंटर बंद, कार्यकर्ता नाराज:कहा- हमारा अपमान हुआ, ऐसा व्यवहार हुआ तो पार्टी कार्यक्रम में कैसे आएंगे; PK की बैठक

मुजफ्फरपुर में बुधवार को जन सुराज की बैठक के बाद कार्यकर्ता नाराज हो गए। पार्टी की तरफ से प्रोग्राम के बाद खाने की व्यवस्था की गई थी। कार्यकर्ता जब खाने के लिए गए तो भीड़ को देखते हुरए काउंटर बंद कर दिया गया। इसके बाद कार्यकर्ता नाराज हो गए और मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की। कटरा प्रखंड के कार्यकर्ता रंजन सिंह ने कहा कि खाने के लिए हमलोगों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। भोजन की व्यवस्था नहीं थी तो काउंटर खोलना ही नहीं चाहिए था। लोगों को बुलाकर काउंटर बंद कर देना कार्यकर्ताओं का अपमान है। इस तरह का व्यवहार होगा तो भविष्य में कार्यक्रमों में कैसे पहुंचेंगे। करीब आधे घंटे तक काउंटर बंद रहा। बाद में व्यवस्था दोबारा शुरू की गई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं को भोजन दिया गया और मामला शांत हुआ। पार्टी 8 सीट पर चुनाव लड़ेगी दरअसल, शहर के निजी होटल में पार्टी का प्रोग्राम आयोजित था। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर तिरहुत शिक्षक-स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद करने मुजफ्फरपुर पहुंचे। बैठक के दौरान चुनावी रणनीति और संभावित उम्मीदवारों को लेकर मंथन हुआ। प्रशांत किशोर ने एमएलसी चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी 8 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। जल्द प्रत्याशी की घोषणा होगी बैठक में प्रशांत किशोर ने तिरहुत शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों से राय ली। मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली से पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। संभावित उम्मीदवारों के नाम, संगठन की स्थिति और मतदाताओं तक पहुंच बनाने को लेकर सुझाव लिए गए। प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी की ओर से किसे उम्मीदवार बनाया जाए, इसको लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि अगले दो से चार दिनों में जन सुराज अपने प्रत्याशी की घोषणा करेगा।
बैठक में ये लोग रहे मौजूद बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, एनपी मंडल, सुभाष कुशवाहा, सरवर अली समेत कई प्रदेश स्तरीय नेता मौजूद रहे। वहीं स्थानीय स्तर पर जिला अध्यक्ष लाल बाबू, जिला महासचिव बिपिन चौधरी, मुख्य प्रवक्ता नदीम खान, वंदना प्रीतम, महिला अध्यक्ष रंजना कुमारी, युवा अध्यक्ष राहुल राज और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इम्तियाज वारसी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। मुजफ्फरपुर में बुधवार को जन सुराज की बैठक के बाद कार्यकर्ता नाराज हो गए। पार्टी की तरफ से प्रोग्राम के बाद खाने की व्यवस्था की गई थी। कार्यकर्ता जब खाने के लिए गए तो भीड़ को देखते हुरए काउंटर बंद कर दिया गया। इसके बाद कार्यकर्ता नाराज हो गए और मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की। कटरा प्रखंड के कार्यकर्ता रंजन सिंह ने कहा कि खाने के लिए हमलोगों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। भोजन की व्यवस्था नहीं थी तो काउंटर खोलना ही नहीं चाहिए था। लोगों को बुलाकर काउंटर बंद कर देना कार्यकर्ताओं का अपमान है। इस तरह का व्यवहार होगा तो भविष्य में कार्यक्रमों में कैसे पहुंचेंगे। करीब आधे घंटे तक काउंटर बंद रहा। बाद में व्यवस्था दोबारा शुरू की गई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं को भोजन दिया गया और मामला शांत हुआ। पार्टी 8 सीट पर चुनाव लड़ेगी दरअसल, शहर के निजी होटल में पार्टी का प्रोग्राम आयोजित था। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर तिरहुत शिक्षक-स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद करने मुजफ्फरपुर पहुंचे। बैठक के दौरान चुनावी रणनीति और संभावित उम्मीदवारों को लेकर मंथन हुआ। प्रशांत किशोर ने एमएलसी चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी 8 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। जल्द प्रत्याशी की घोषणा होगी बैठक में प्रशांत किशोर ने तिरहुत शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों से राय ली। मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली से पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। संभावित उम्मीदवारों के नाम, संगठन की स्थिति और मतदाताओं तक पहुंच बनाने को लेकर सुझाव लिए गए। प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी की ओर से किसे उम्मीदवार बनाया जाए, इसको लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि अगले दो से चार दिनों में जन सुराज अपने प्रत्याशी की घोषणा करेगा।
बैठक में ये लोग रहे मौजूद बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, एनपी मंडल, सुभाष कुशवाहा, सरवर अली समेत कई प्रदेश स्तरीय नेता मौजूद रहे। वहीं स्थानीय स्तर पर जिला अध्यक्ष लाल बाबू, जिला महासचिव बिपिन चौधरी, मुख्य प्रवक्ता नदीम खान, वंदना प्रीतम, महिला अध्यक्ष रंजना कुमारी, युवा अध्यक्ष राहुल राज और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इम्तियाज वारसी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *