बुरहानपुर में पिकअप लूट का एक आरोपी गिरफ्तार:बाइक अड़ाकर की थी वारदात, दूसरा फरार, वाहन जब्त

बुरहानपुर में पिकअप लूट का एक आरोपी गिरफ्तार:बाइक अड़ाकर की थी वारदात, दूसरा फरार, वाहन जब्त

बुरहानपुर में पिकअप लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 31 अगस्त की रात ग्राम धावटी के पास बाइक अड़ाकर दो बदमाशों ने पिकअप चालक और उसके हेल्पर के साथ मारपीट की थी। इसके बाद बदमाश पिकअप लेकर फरार हो गए थे। खकनार पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई पिकअप भी बरामद कर ली है। खाद खाली कर लौट रहे थे चालक और हेल्पर 31 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे श्रीराम राठौर अपने हेल्पर उमेश राठौर के साथ पिकअप क्रमांक एमपी 11 जी 2744 में खाद खाली कर शाहपुर से लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम धावटी के पास दो अज्ञात बदमाशों ने बाइक अड़ाकर उनकी गाड़ी रुकवा ली। बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट की और पिकअप छीनकर फरार हो गए। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना के बाद खकनार थाने में लूट का मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी अभिषेक जाधव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने मुखबिरों से जानकारी जुटाई। इसी दौरान सूचना मिली कि मांजरोद खुर्द-सावली खेड़ा रोड पर एक सफेद पिकअप खड़ी है और उसके पास पीली टी-शर्ट पहने एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है। मौके से आरोपी गिरफ्तार, पिकअप बरामद मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। यहां संदिग्ध ज्ञानेश्वर पिता रमेश कास्डेकर, उम्र 24 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सावली खेड़ा, जिला अमरावती, महाराष्ट्र का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई पिकअप गाड़ी भी बरामद कर ली। दूसरे आरोपी की तलाश जारी पुलिस के अनुसार लूट की वारदात में दो आरोपी शामिल थे। एक आरोपी ज्ञानेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक पवन देशमुख, मनीष मंडलोई, प्रधान आरक्षक सतीश सूर्यवंशी, रूपेश शर्मा, किशोर मार्को, आरक्षक खुमसिंह, गोविंदा और सबल देवड़ा शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *