11 हजार वोल्ट वायर की चपेट में आया बुजुर्ग, मौत:नवादा में भैंस लेकर लौटते समय लगा करंट, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

11 हजार वोल्ट वायर की चपेट में आया बुजुर्ग, मौत:नवादा में भैंस लेकर लौटते समय लगा करंट, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के अब्दालपुर गांव में बिजली के करंट से 64 साल के एक बुजुर्ग की जान चली गई। मृतक की पहचान अब्दालपुर गांव के रहने वाले सुरेंद्र यादव के तौर पर हुई है। सुरेंद्र यादव अपने भैंस को लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिर गया। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप वे इसी तार के संपर्क में आ गए और करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता रोज की तरह जानवर लेकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। परिजनों ने इस घटना के लिए बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर बिजली के तारों और पोल की समय पर जांच और मरम्मत होती तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग घटना की जानकारी मिलते ही वारिसलीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जरूरी कार्रवाई की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, नवादा भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, ग्रामीणों और परिजनों ने बिजली विभाग से घटना की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के अब्दालपुर गांव में बिजली के करंट से 64 साल के एक बुजुर्ग की जान चली गई। मृतक की पहचान अब्दालपुर गांव के रहने वाले सुरेंद्र यादव के तौर पर हुई है। सुरेंद्र यादव अपने भैंस को लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिर गया। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप वे इसी तार के संपर्क में आ गए और करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता रोज की तरह जानवर लेकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। परिजनों ने इस घटना के लिए बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर बिजली के तारों और पोल की समय पर जांच और मरम्मत होती तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग घटना की जानकारी मिलते ही वारिसलीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जरूरी कार्रवाई की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, नवादा भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, ग्रामीणों और परिजनों ने बिजली विभाग से घटना की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *