भागलपुर में तीन बच्चों के पिता की संदिग्ध मौत हुई। परिजन ने गांव के 2 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को महागामा-एकचारी मुख्य मार्ग संथाली टोला के पास लाश को रखकर सड़क जाम किया। मृतक रसलपुर थाना क्षेत्र के कुरमा गांव के रहने वाले मोहम्मद हबीब के बेटे मोहम्मद तौसीफ (43)के तौर पर हुई है। जो 31 अगस्त की रात 10 बजे गांव के 2 दोस्तों के बुलाने पर साथ गए थे, फिर देर रात तक वापस नहीं लौटे। मृतक की पत्नी ने बताया कि गांव के ही दो लोग मोहम्मद कौसर और मोहम्मद निसार घर से बुलाकर ले गए। सुबह 5 बजे लाश मिलने की सूचना मिली थी पत्नी कहती है कि पति घर नहीं लौटे तो देर रात हमलोग आरोपियों के घर गए तो उनलोगों ने कहा कि तौसीफ कहां गया है हमें नहीं पता है। मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे डेड बॉडी सनोखर थाना क्षेत्र के तीलोंधा बहिहार में मिली। बॉडी को पुलिस ने जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद जब बॉडी घर पर पहुंचा तो परिजन आक्रोशित हो गए। मुख्य मार्ग को जाम कर जमकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। एक साल से चल रहा था जमीन विवाद पत्नी और बेटे ने बताया कि 1 साल से पड़ोस के रहने वाले मोहम्मद जहांगीर से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कई बार विवाद के बाद मामला थाना तक भी पहुंचा है। इसी विवाद में मोहम्मद तौसीफ की हत्या की गई है। हत्या के लिए मोहम्मद जहांगीर ने कौसर और निसार को 50 हजार रुपए दिए हैं। अब अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने सड़क को जाम कर दिया है। थानेदार पंकज कुमार ने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। भागलपुर में तीन बच्चों के पिता की संदिग्ध मौत हुई। परिजन ने गांव के 2 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को महागामा-एकचारी मुख्य मार्ग संथाली टोला के पास लाश को रखकर सड़क जाम किया। मृतक रसलपुर थाना क्षेत्र के कुरमा गांव के रहने वाले मोहम्मद हबीब के बेटे मोहम्मद तौसीफ (43)के तौर पर हुई है। जो 31 अगस्त की रात 10 बजे गांव के 2 दोस्तों के बुलाने पर साथ गए थे, फिर देर रात तक वापस नहीं लौटे। मृतक की पत्नी ने बताया कि गांव के ही दो लोग मोहम्मद कौसर और मोहम्मद निसार घर से बुलाकर ले गए। सुबह 5 बजे लाश मिलने की सूचना मिली थी पत्नी कहती है कि पति घर नहीं लौटे तो देर रात हमलोग आरोपियों के घर गए तो उनलोगों ने कहा कि तौसीफ कहां गया है हमें नहीं पता है। मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे डेड बॉडी सनोखर थाना क्षेत्र के तीलोंधा बहिहार में मिली। बॉडी को पुलिस ने जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद जब बॉडी घर पर पहुंचा तो परिजन आक्रोशित हो गए। मुख्य मार्ग को जाम कर जमकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। एक साल से चल रहा था जमीन विवाद पत्नी और बेटे ने बताया कि 1 साल से पड़ोस के रहने वाले मोहम्मद जहांगीर से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कई बार विवाद के बाद मामला थाना तक भी पहुंचा है। इसी विवाद में मोहम्मद तौसीफ की हत्या की गई है। हत्या के लिए मोहम्मद जहांगीर ने कौसर और निसार को 50 हजार रुपए दिए हैं। अब अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने सड़क को जाम कर दिया है। थानेदार पंकज कुमार ने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

