रोड एक्सीडेंट्स (Road Accidents) के मामलों में दुनियाभर में इजाफा हो रहा है। इस तरह के मामले आए दिन ही कहीं न कहीं देखने को मिल रहे हैं। इस तरह के हादसों में हर साल कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं और कई लोग घायल हो जारी हैं। इसी तरह का एक मामला अब मिस्र (Egypt) में सामने आया है। मिस्र के स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के बयान के अनुसार आज, बुधवार, 2 सितंबर को मिस्र के साउथ सिनाई (South Sinai) प्रांत में एक बस पलट गई, जिससे हाहाकार मच गया।
16 लोगों की मौत
यह बस एक्सीडेंट साउथ सिनाई के पूर्वी तट पर मशहूर टूरिस्ट शहरों दहाब और नुवेइबा के बीच सड़क पर हुआ। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जिसकी जानकारी मिस्र के स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय ने दी।
28 लोग घायल
मिस्र के साउथ सिनाई प्रांत में दहाब और नुवेइबा शहरों के बीच सड़क पर हुए इस बस एक्सीडेंट में 28 लोग घायल हो गए। एक्सीडेंट के बाद घटनास्थल पर 20 एंबुलेंस तुरंत भेजी गईं और घायलों को प्राथमिक उपचार मुहैया कराया गया। इसके बाद सभी घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की स्थिति नाज़ुक बताई जा रही है। स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्री खालिद अब्देल-गफ़्फ़ार ने संबंधित टीमों को पूरी तरह तैयार रहने का आदेश दिया और अधिकारियों को घायलों को सभी ज़रूरी इमरजेंसी और मेडिकल सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही मंत्रालय ने बताया कि सभी मेडिकल तेज़ी और कुशलता से काम कर रही हैं और स्थिति पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है।
किस वजह से हुआ एक्सीडेंट?
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती जांच से पता चला है कि बस ड्राइवर तेज़ रफ्तार से ड्राइव कर रहा था और इसी वजह से बस पर से उसका कंट्रोल खो गया, जिससे बस पलट गई। हालांकि मामले की जांच अभी जारी है।
अक्सर होते हैं इस तरह के हादसे
मिस्र में अक्सर ही इस तरह के हादसे होते हैं। ड्राइवर की गलती, खराब सड़क बुनियादी ढांचे, कमजोर कानून प्रवर्तन, यातायात नियमों के पालन में ढिलाई और रोड सेफ्टी में चूक के कारण मिस्र में इस तरह के रोड एक्सीडेंट्स देखने को मिलते हैं।


BREAKING:
At least 16 people have been killed and 28 injured in a bus crash on the Dahab–Nuweibaa road in Egypt’s South Sinai, the Health Ministry says.