राजौरा-चांदपुरा मुख्य सड़क पर गिरा विशाल पेड़:आवागमन प्रभावित, चांदपुरा, बरैठ समेत आसपास के कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद

राजौरा-चांदपुरा मुख्य सड़क पर गिरा विशाल पेड़:आवागमन प्रभावित, चांदपुरा, बरैठ समेत आसपास के कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद

बेगूसराय सदर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में राजौरा-चांदपुरा मुख्य मार्ग पर डगमारा पुल के पास बुधवार को अचानक एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ सड़क के बीचोंबीच गिरने से छोटे-बड़े वाहनों का आना-जाना पूरी तरह बंद हो गया। सड़क पर पेड़ की बड़ी-बड़ी डालियां फैलने से वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर पेड़ हटाकर रास्ता चालू कराने की कोशिश करने लगे। हालांकि, पेड़ काफी बड़ा होने के कारण उसे हटाने में लोगों को बहुत मुश्किल हो रही है। सड़क बंद रहने से दोनों ओर गाड़ियों की आवाजाही पर असर पड़ा। इसी दौरान, पेड़ गिरने से बिजली के तार भी टूट गए। इससे चांदपुरा, बरैठ समेत आसपास के कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद हो गई। बिजली गुल होने से स्थानीय लोगों की परेशानी और बढ़ गई। स्थानीय निवासी पंकज कुमार, रंधीर कुमार, अंकज कुमार, देवनंदन कुमार, बिट्टू कुमार समेत अन्य लोगों ने विभाग से सड़क पर गिरे पेड़ को जल्द हटाने और टूटे बिजली तारों की मरम्मत कर जल्द बिजली सप्लाई चालू करने की मांग की है। बेगूसराय सदर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में राजौरा-चांदपुरा मुख्य मार्ग पर डगमारा पुल के पास बुधवार को अचानक एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ सड़क के बीचोंबीच गिरने से छोटे-बड़े वाहनों का आना-जाना पूरी तरह बंद हो गया। सड़क पर पेड़ की बड़ी-बड़ी डालियां फैलने से वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर पेड़ हटाकर रास्ता चालू कराने की कोशिश करने लगे। हालांकि, पेड़ काफी बड़ा होने के कारण उसे हटाने में लोगों को बहुत मुश्किल हो रही है। सड़क बंद रहने से दोनों ओर गाड़ियों की आवाजाही पर असर पड़ा। इसी दौरान, पेड़ गिरने से बिजली के तार भी टूट गए। इससे चांदपुरा, बरैठ समेत आसपास के कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद हो गई। बिजली गुल होने से स्थानीय लोगों की परेशानी और बढ़ गई। स्थानीय निवासी पंकज कुमार, रंधीर कुमार, अंकज कुमार, देवनंदन कुमार, बिट्टू कुमार समेत अन्य लोगों ने विभाग से सड़क पर गिरे पेड़ को जल्द हटाने और टूटे बिजली तारों की मरम्मत कर जल्द बिजली सप्लाई चालू करने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *