ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ED ने कई राज्यों में सीए और पेमेंट फर्मों पर की Raid

ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ED ने कई राज्यों में सीए और पेमेंट फर्मों पर की Raid

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टेबाजी कंपनी परिमैच और कुछ अन्य कंपनियों से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत कई राज्यों में नए सिरे से छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई के दायरे में भुगतान कंपनियां, चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) और कंपनी सचिव (सीएस) भी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र में पांच, दिल्ली-एनसीआर में चार, राजस्थान में दो और गुजरात में एक स्थान पर तलाशी ली गयी।

उन्होंने बताया कि जांच के दायरे में ऐसी भुगतान कंपनियां हैं, जिन पर आरोप है कि उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंपनी सचिवों के जरिए सट्टेबाजी से हुई कमाई को कथित तौर पर नकदी में बदला। इसके बाद इन कंपनियों ने परिमैच की ओर से भुगतान प्रणाली के माध्यम से अवैध तरीके से धन विदेश भेजने और ‘‘फर्जी’’ प्रत्यक्ष विदेश निवेश (ओडीआई) के जरिए रकम बाहर भेजने में मदद की। यह मामला मुंबई पुलिस के साइबर पुलिस थाने में परिमैच डॉट कॉम के खिलाफ दर्ज एक प्राथमिकी से सामने आया।

इसे भी पढ़ें: JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में झारखंड सीआईडी ने गिरिडीह से एक और आरोपी को पकड़ा

प्राथमिकी में ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए उपयोगकर्ताओं से ‘‘धोखाधड़ी’’ करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय पहले भी कई जगहों पर तलाशी ले चुका है और संपत्तियां कुर्क कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *