विदेश मंत्री S Jaishankar 3 सितंबर से Ukraine और पोलैंड की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे

विदेश मंत्री S Jaishankar 3 सितंबर से Ukraine और पोलैंड की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे

विदेश मंत्री एस. जयशंकर शुक्रवार से यूक्रेन और पोलैंड की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। जयशंकर की यूक्रेन यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब कीव और मॉस्को के बीच जारी संघर्ष में तनाव और शत्रुता और बढ़ गई है। ऐसे में उनकी यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Nepal Flood: भारत ने भेजी 5.5 टन दवाओं की पांचवीं खेप और बचाव दल

विदेश मंत्रालय ने बताया, ‘‘विदेश मंत्री एस. जयशंकर तीन से पांच सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड गणराज्य की आधिकारिक यात्रा करेंगे।’’ मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान जयशंकर अपने यूक्रेनी समकक्ष एंड्री सिबिहा और पोलैंड के उप प्रधानमंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है। साथ ही, यह क्षेत्रीय घटनाक्रमों और आपसी हित से जुड़े मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर भी प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *