पेट में कीड़े होने के क्या कारण हैं? NHS से जाने Worm Infection के लक्षण

पेट में कीड़े होने के क्या कारण हैं? NHS से जाने Worm Infection के लक्षण

Worm Infection Hindi: क्या आपको या आपके घर में बच्चों को पेट में बार-बार दर्द रहता है, गैस बनती है या फिर रात के वक्त बहुत तेज खुजली होती है? अक्सर हम इसे खान-पान की गड़बड़ी या आम पेट दर्द मानकर छोड़ देते हैं। लेकिन ये लक्षण पेट में कीड़े होने के हो सकते हैं। पेट के कीड़े सिर्फ बच्चों में ही नहीं, बल्कि बड़ों के पेट में भी आसानी से हो जाते हैं। अगर सही समय पर ध्यान न दिया जाए, तो ये कीड़े शरीर का सारा खाना खुद खा जाते हैं और शरीर में खून की भारी कमी कर देते हैं। आइए समझते हैं कि पेट में कीड़े क्यों बनते हैं, इनके लक्षण क्या हैं और इनसे कैसे बचा जाए।

क्या होते हैं पेट के कीड़े (Worms)?

एनएचएस (NHS) के अनुसार, पेट के कीड़े एक तरह के छोटे-छोटे जीव होते हैं जो हमारी आंतों में जाकर अपना घर बना लेते हैं। हम जो भी पौष्टिक खाना खाते हैं, ये कीड़े उसे खुद चूसने लगते हैं और हमें कमजोर बनाने लगते हैं। इंसान के पेट में मुख्य रूप से ये कीड़े पाए जाते हैं;

  • चुनमुने या धागे वाले कीड़े (Threadworms/Pinworms)- ये छोटे-छोटे सफेद रंग के धागे जैसे होते हैं। बच्चों के पेट में यह सबसे ज्यादा मिलते हैं।
  • गोल कीड़े (Roundworms)- ये केंचुए जैसे लंबे और गोल दिखाई देते हैं।
  • चपटे कीड़े (Tapeworms)- ये फीते जैसे चपटे होते हैं जो अधपका मीट या गंदा खाना खाने से शरीर में चले जाते हैं।
  • हुकवॉर्म (Hookworms)- ये नंगे पैर गंदी मिट्टी में चलने से पैर की चमड़ी के रास्ते शरीर में घुस जाते हैं।

पेट में कीड़े होने के मुख्य कारण?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, पेट में कीड़े होने की सबसे बड़ी वजह साफ-सफाई की कमी और गंदी चीजों के संपर्क में आना है। इनके अंडे इतने छोटे होते हैं कि आंख से दिखते भी नहीं और पेट में पहुंच जाते हैं;

  • बिना हाथ धोए खाना खाना।
  • गंदा पानी या बिना धुली चीजें।
  • अधपका मीट या कच्चा भोजन।
  • गंदी मिट्टी में खेलना या चलना।
  • एक-दूसरे से फैलना।

पेट में कीड़े होने के लक्षण कैसे पहचानें?

  • रात को गुदा (Potty की जगह) के पास तेज खुजली।
  • पेट में दर्द और ऐंठन।
  • उल्टी, दस्त और मिचली।
  • अचानक वजन गिरना और भूख बदलना।
  • थकान और खून की कमी।
  • रात में दांत किटकिटाना और चिड़चिड़ापन।

डॉक्टर के पास कब जाना जरूरी है?

अगर पॉटी में साफ-साफ कीड़े दिख रहे हों, बच्चे का वजन लगातार गिर रहा हो, पेट में बहुत तेज दर्द हो या शरीर में पीलापन आ गया हो, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। खुद से कोई भी सिरप या दवा न दें। डॉक्टर कीड़े मारने की 1 या 2 खुराक वाली दवा (Deworming Tablet) देते हैं। कई बार परिवार के सभी लोगों को एक साथ दवा लेनी पड़ती है ताकि कीड़े दोबारा न फैलें।

पेट के कीड़ों से बचने के तरीके

  • खाना खाने से पहले और टॉयलेट के बाद 20 सेकंड तक साबुन से हाथ साफ करें।
  • नाखून छोटे रखें।
  • साफ पानी और धुला खाना।
  • नंगे पैर न घूमने दें।
  • सफाई का ध्यान रखें।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *